यूपी में माफिया राज खत्म, अब गले में तख्ती लटकाए घूम रहे अपराधी: सीएम योगी

यूपी में माफिया राज खत्म, अब गले में तख्ती लटकाए घूम रहे अपराधी: सीएम योगी

मेरठ।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को दूसरे चरण में होने वाले निकाय चुनाव के लिए मेरठ के जिमखाना मैदान में जनसभा को संबोधित किया।भाजपा प्रत्याशी हरिकांत आहलूवालिया और पार्षदों के लिए क्रांतिधरा मेरठ पहुंचे सीएम ने कहा कि आज मेरठ की नई पहचान बनी है। यूपी में कानून का राज है।आज यूपी की पहचान विकास है।अब कांवड़ यात्रा यूपी की पहचान है।अब माफिया नहीं महोत्सव यूपी की पहचान है।

सीएम योगी ने कहा कि हम हर योजना को बिना भेदभाद के पूरा कर रहे हैं।भाजपा सरकार के लिए लोगों में उत्साह है। सीएम ने कहा कि 2017 से पहले प्रदेश में किसानों को छला जाता था।आज मेरठ में चारों तरफ सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है। प्रदेश में आज हर व्यक्ति को उसका हक मिल रहा है।सीएम ने कहा कि 2017 से पहले प्रदेश में कर्फ्यू लगता था,लेकिन 2017 से बाद से प्रदेश में एक बार भी कर्फ्यू नहीं लगा है।पीएम मोदी के नेतृत्व में आज यूपी का विकास तेजी से हो रहा है।

सीएम योगी ने कहा कि यह मेरा सौभाग्य है, बुद्ध पूर्णिमा के दिन मुझे मेरठ में संवाद करने का अवसर मिला। सीएम ने कहा कि 10 मई को क्रांति दिवस है और 11 मई को मेरठ में चुनाव है। सीएम ने लोगों से अपील की कि सभी लोगों को चुनाव में भागीदार बनना है।आपका वोट क्रांति को जन्म देगा। विकास, सुसाशन, राष्ट्रवाद की क्रांति होगी।

सीएम योगी ने कहा कि सपा, बसपा, कांग्रेस और रालोद ने सोतीगंज को कालिख दी थी। हमने सोतीगंज का कलंक खत्म किया है। सीएम ने कहा कि सपा, आरएलडी अवसरवादी, अराजकतावादी, अराजकता की जड़ है। हम मठ्ठा डालने का काम कर रहे तो परेशानी हो रही है। यूपी की आज सुशासन के नाम से पहचान है।

सीएम योगी ने कहा कि ये प्रधानमंत्री मोदी का विजन है। दुनिया संकटमोचक के रूप में देश और मोदी को देखती है। 2014 के पहले अलग धारणा थी, अब परिवर्तन आया है। सीएम ने कहा कि आज यूपी में हाईवे, आईआईटी, आईआईएम बनाए जा रहे हैं। मेरठ को दिल्ली से जोड़ने के लिए 12 लेन एक्सप्रेसवे बन गया है।अगले महीने रैपिड रेल का सफर शुरू हो जाएगा। मेरठ से प्रयागराज के लिए एक्सप्रेस में बन रहा है।

सीएम योगी ने कहा कि मेरठ का प्रोडक्ट आज दुनिया में अपना स्थान बना रहा है। देश की पहली स्पोर्टस यूनिवर्सिटी मेरठ में बनने जा रही है। मेरठ के पुलिस ट्रेनिंग स्कूल को आधुनिक बनाया। सीएम ने कहा कि अमर शहीद धन सिंह गुर्जर के नाम पर उसका नाम रखा है। भगवान बुद्ध के संदेश को घर-घर पहुंचाने का काम किया है।

सीएम ने कहा कि सरकार श्रावस्ती में नया एयरपोर्ट बना रही है। कुशीनगर में नेशनल एयरपोर्ट का दो वर्ष पहले प्रधानमंत्री ने शिलान्यास किया। हमने प्रदेश में 54 लाख गरीबों को मुफ्त आवास देने का काम किया। दो करोड़ 60 लाख गरीबों के घरों में शौचालय बनाए गए। एक करोड़ 75 लाख गरीबों को उज्ज्वला योजना के कनेक्शन दिए गए। होली और दिवाली पर फ्री सिलिंडर परिवारों को देने जा रहे हैं। 10 करोड़ लोगों को उत्तर प्रदेश में आयुष्मान योजना का कवर मिल रहा है।

सीएम योगी ने कहा कि प्रदेश में करोड़ों लोगों को फ्री में राशन की सुविधा का लाभ मिल रहा है। चेहरा देखकर नहीं यूपी का नागरिक होने से योजनाओं का लाभ मिल रहा है। सीएम ने कहा कि 2017 से पहले हमारे नगर निकायों की स्थिति खराब थी। कूड़े के ढेर दिखाई देते थे। सीएम ने कहा कि 2017 के पहले नगरीय क्षेत्रों में शोहदों का आतंक होता था। समाजवादी पार्टी तमंचावादी पार्टी थी, युवाओं के हाथों में तमंचे पकड़ाए जाते थे। आज युवाओं के हाथों में टेबलेट है। हमने 20 लाख युवाओं को फ्री में टैबलेट दिया है।

सीएम योगी ने कहा कि 2017 से पहले व्यापारियों से रंगदारी वसूली जाती थी। माफिया सीना तान कर चलता था,लेकिन आज भाजपा सरकार ने व्यापारियों को मुख्यमंत्री कल्याण बोर्ड से 10 लाख का सुरक्षा कवच दिया है। सीएम ने कहा कि अब माफिया गले में तख्ती लटका कर जान की भीख मांगता दिखाई देता है। यह नया उत्तर प्रदेश है। सरकारी पैसे का उपयोग हो, इसलिए डबल इंजन की सरकार के साथ तारतम्य बिठाने वाला बोर्ड होना चाहिए। सीएम ने कहा कि हरिकांत अहलूवालिया को महापौर पद का प्रत्याशी बनाया है।आप लोगों से अपील की हरिकांत अहलूवालिया और सभी पार्षदों को विजय बनाए।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks