अंगूठा लगवाकर जनसेवा केन्द्र संचालक कई ग्राहकों के लाखों रूपये लेकर भागा

*अंगूठा लगवाकर जनसेवा केन्द्र संचालक कई ग्राहकों के लाखों रूपये लेकर भागा, रिपोर्ट योगेश मुदगल

एटा,अंगूठा लगवाकर जनसेवा केन्द्र संचालक कई ग्राहकों के लाखों रूपये लेकर भाग गया। जानकारी होने के बाद ग्राहकों के होश उड़ गए। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। मारहरा पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

थाना मारहरा के गांव खकरई निवासी कमल सिंह पिदौरा अड्डा पर जनसेवा केन्द्र चलाता है और एसबीआई बैंक से भी जुड़ा हुआ है। ग्राहक इसी के केन्द्र पर रूपये जमा करने एवं निकालने आते हैं। आरोप है कि आरोपी ने कई ग्राहकों का धोखाधड़ी कर रूपया निकाल लिया है। लाखों रूपये लेकर भाग गया है। जानकारी होने के बाद ग्राहकों के होश उड़ गए और रविवार को थाना मारहरा पहुंचकर शिकायत की है।

एक शिकायत पीड़िता सुनीता देवी निवासी सराय जरेलिया ने की है। इसमें बताया है कि जनसेवा केन्द्र संचालक आरोपी कमल सिंह ने धोखाधड़ी कर बीस हजार रूपये अंगूठा लगवाकर निकाल लिए इसके साथ ही 52हजार रूपये जमा करने के लिए दिए थे उन्हें भी लेकर भाग गया है।

● एक पीड़िता के 62 हजार रूपये लेकर भागा, दर्ज कराई रिपोर्ट

● मारहरा में पिदौरा अड्डा पर चला रहा था जनसेवा केन्द्र

बैलेंस चेक कराने के नाम पर लगवाता था अंगूठा

एटा। ग्राहक बैंक चैक कराने के लिए आते थे। आरोपी अंगूठा लगवा लेता था और बैंलेस बताकर चलता करता था और खुद बाद में रूपये निकाल लेता था। कईर ग्राहकों के साथ ऐसा ही किया है।

दस से अधिक शिकायतें आ चुकी हैं। वर्षों से जनसेवा केन्द्र चला रहा था। मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा।

सतपाल सिंह, एसओ मारहरा एटा।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks