
*गोशाला का निरीक्षण प्रधान-सचिव को नोटिस*
एटा, । गोशाला कर्मचारियों की लापरवाही के चलते रविवार को भदुआ गोशाला में दो गाय की मौत हो जाने पर सोमवार को सीडीओ ने गोशाला का निरीक्षण किया। लापरवाही पर ग्राम प्रधान, सचिव और संबंधित वीओ को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है।
डीएम अंकित कुमार अग्रवाल के निर्देश पर सोमवार को सीडीओ डॉ. अवधेश कुमार बाजपेयी ने सीवीओ डॉ.अनिल कुमार के साथ भदुआ गोशाला का निरीक्षण किया। इस दौरान हरे चारे कमी मिली। कमजोर गोवंश भी देखने को मिले। गोवंशों का समय पर इलाज और देखभाल करने के निदेश दिए। साथ ही पशुओं का समय पर स्वास्थ्य परीक्षण न करने के संबंध में पिलुआ वेटनरी ऑफीसर डॉ. पुष्पेंद्र सिंह को नोटिस थमाया। वहीं प्रधान और सचिव को व्यवस्था सुधारने के संबंध में नोटिस दिया। उधर, सीडीओ ने निधौलीकला स्थित धौलेश्वर गोशाला का निरीक्षण किया। गंदगी देख ग्राम प्रधान और सचिव को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।