बस कार से टकरा कर पलट गई। हादसे में बस सवार पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि 18 यात्री जख्मी

उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले में सौरिख के पास मजदूरों को लेकर दिल्ली जा रही एक बस कार से टकरा कर पलट गई। हादसे में बस सवार पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि 18 यात्री जख्मी हुए हैं। घायलों को सौरिख और सैफई के अस्पताल भेजा गया। यह हादसा लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे पर रविवार तड़क हुआ। सभी मजदूर बिहार के दरभंगा के रहने वाले हैं।अनलॉकके बाद से बड़ी संख्या में कामगार और प्रवासी अपने काम पर लौटने लगे हैं। शनिवार रातबिहार के दरभंगासे कामगारएक स्लीपर बस सेदिल्ली के लिए निकले। बस एक्सप्रेस-वे से गुजरते समय सौरिख के पास सड़क किनारेखड़ी एक एसयूवीसे टकरा गई। बस की रफ्तार तेज थी।टक्कर के बाददोनोंही वाहनपलट कर एक्सप्रेस-वे से नीचे जा गिरे।हादसे के बाद बस में सवार सवारियों में चीख पुकार मच गई। मौके परआसपास के लोगबड़ी संख्या में पहुंच गए। सौरिखथाना की पुलिस और एक्सप्रेस वे की पेट्रोलिंग टीम भी पहुंची। बस में फंसे लोगों को बाहर निकाला गया।सड़क किनारे खड़ी कार को बस ने मारी टक्कर बताया जा रहा है किएक्सप्रेस-वे पर किनारे पर खड़ी कार सवार लोगसुबह टॉयलेट के लिए उतरे थे। ये सभीकिनारे खड़े थे। इसी बीच, पीछे से आई बस स्पीड पर कंट्रोल नहीं कर पाई और सीधे कार से जा टकराई। दोनों वाहनएक्सप्रेस-वे की रेलिंग तोड़ते हुए नीचे गिरे। दोनों वाहनक्षतिग्रस्त हो गए।बस में सो रहे थे लोग, टक्कर के बाद मची चीख पुकार जिस वक्त हादसा हुआ, तबबस में सवार ज्यादातर लोग नींद में थे। टक्कर के बाद सवारियों में चीख पुकार मच गई। बस से निकलने की होड़ में भी कई लोग जख्मी हो गए। गहरी नींद में सो रहे ज्यादातर लोग समझ ही नहीं पाए किहुआ क्या है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks