मलेरिया रोगी का इलाज कराने पर आशा को मिलेंगे 200 रुपये

मलेरिया रोगी का इलाज कराने पर आशा को मिलेंगे 200 रुपये

एटा, । संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान में आशा की अहम भूमिका रहती है। अभियान में जागरूकता से लेकर मलेरिया जांच कराने का आशा कर रही है। इनको प्रोत्साहन स्वरूप स्वास्थ्य विभाग से राशि प्रदान की जा रही है।

जिला मलेरिया अधिकारी ने बताया कि मलेरिया की जांच कराने पर आशा को 15 रुपये मिलते है। जांच में मलेरिया पॉजिटिव रोगी निकलने पर सीएचसी, पीएचसी पर ले जाकर उपचार कराने का कार्य आशा का है। इस कार्य को अंजाम देने पर आशा को 200 रुपये प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाती है। जिला मलेरिया अधिकारी ने बताया कि वर्ष 2022 में आशाओं ने 24,300 रोगियों की मलेरिया जांच स्लाइड के माध्यम से करायी थी। जांच कराने पर इन आशाओं को 15 रुपये प्रति जांच के दिये गये थे। इन जांच में कोई मलेरिया पॉजिटिव नहीं मिला था। इसलिए आशा को उपचार प्रोत्साहन राशि प्रदान नहीं की गई थी। उन्होंने बताया कि संचारी रोगों की रोकथाम में आशा की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। वह क्षेत्र में किसी भी संभावित मरीज की मलेरिया जांच को स्लाइड बनाकर निकट के सीएचसी, पीएचसी पर ले जाने का कार्य कर रही है।

बीते वर्ष एक लाख जांच पर निकले 46 मलेरिया रोगी जिला मलेरिया अधिकारी ने बताया कि बीते वर्ष 2022 में जनपद में एक लाख 9 हजार 250 मलेरिया जांच स्लाइड से की गई थी। इसमें 46 मलेरिया पॉजिटिव निकले थे। इनको निकटवर्ती सीएचसी, पीएचसी पर उपचार दिलाया गया।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks