एसीएमओ का वेतन रोका, एमओआईसी को नोटिस

नियमित टीकाकरण, वैक्सीन वेस्टेज, गलत डाटा प्रस्तुत करने पर जताई नाराजगी, जिला स्वास्थ्य समिति व पोषण समिति की बैठक
एसीएमओ का वेतन रोका, एमओआईसी को नोटिस

एटा, । गुरुवार को कलक्ट्रेट सभागार में हुई जिला स्वास्थ्य समिति एवं पोषण समिति समीक्षा बैठक में डीएम अंकित कुमार अग्रवाल ने कार्य में लापरवाही पर एसीएमओ डॉ. रामसिंह का वेतन रोका है। जैथरा एमओआईसी डॉ. राहुल चतुर्वेदी को नोटिस जारी किया है। डीएम ने नियमित टीकाकरण एवं वैक्सीन के बैस्टेज, बैठक में डाटा गलत प्रस्तुत करने एवं अन्य घोर लापरवाही बरतने पर नाराजगी जताई है।
बैठक में डीएम ने नियमित टीकाकरण एवं वैक्सीन के बैस्टेज, बैठक में डाटा गलत प्रस्तुत करने एवं अन्य घोर लापरवाही बरतने पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने एसीएमओ डॉ. राम सिंह का वेतन रोकते हुए प्रत्येक माह की कार्यप्रगति सीएमओ के माध्यम से उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। साथ ही टीकाकरण में लापरवाही बरतने पर एमओआईसी जैथरा डॉ. राहुल चतुर्वेदी को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि सभी स्वास्थ्य केंद्र, उप केंद्रों पर संस्थागत प्रसव की सुविधा प्रदान की जाए।
डीएम ने पोषण समिति समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि वीएचएनडी सत्र में आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों के गृह भ्रमण में तेजी लाई जाए। आरबीएसके टीम विद्यालयों में भ्रमण कर स्वास्थ्य परीक्षण के साथ बालिकाओं को आयरन की गोली दे। बैठक में सीडीओ डॉ. एके बाजपेयी, सीएमओ डॉ. यूके त्रिपाठी, सीएमएस डॉ. अशोक कुमार, सीएमएस डॉ. राजेश अग्रवाल, प्रभारी डीपीओ संजय सिंह, एडीपीआरओ मनोज कुमार, डीएसओ कमलेश गुप्ता, एमओआईसी, सीडीपीओ, स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सक, कर्मचारी मौजूद रहे।

गुरुवार को कलक्ट्रेट सभागार में जिला स्वास्थ्य समिति, पोषण मिशन समीक्षा बैठक में निर्देश देते डीएम अंकित कुमार अग्रवाल। ● हिन्दुस्तान

मेडीकल कॉलेज, अस्पतालों में पेयजल व्यवस्था हो

डीएम ने निर्देश दिए कि गर्मी के मौसम को दृष्टिगत रखते हुए मेडीकल कॉलेज, अस्पतालों, स्वास्थ्य केंद्रों पर पेयजल की समुचित व्यवस्था की जाए। केंद्र पर आने वाले लोगों को पेयजल की असुविधा नहीं होनी चाहिए। सभी स्वास्थ्य केंद्रों, अस्पताल, मेडीकल कॉलेज में चिकित्सक समय से बैठें। आने वाले मरीजों के साथ शालीन व्यवहार रखते हुए स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराएं।

झोलाछापों पर एफआईआर दर्ज कराई जाए

समीक्षा बैठक में डीएम ने निर्देश दिए कि जिले में आए दिन झोलाछाप के यहां घटना हो रही है। स्वास्थ्य विभाग झोलाछाप चिकित्सकों पर नियमानुसार कार्रवाई की जाए। साथ ही एफआईआर भी दर्ज कराएं।

एनआरसी में अतिकुपोषित बच्चों को कराएं भर्ती

डीएम ने निर्देश दिए कि एनआरसी में अतिकुपोषित बच्चों को सीडीपीओ से भर्ती कराया जाए। एनआरसी में तैनात चिकित्सक बच्चों का बेहतर ढंग से इलाज करें। पोषाहार गोदाम पर स्टोरेज की व्यवस्था का बेहतर ढंग से संचालन किया जाए। समय से पोषाहार का वितरण किया जाए। पात्र लाभार्थियों, गर्भवती महिलाओं को समय से पोषाहार मिलना चाहिए।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks