
जिन्दा है अभी भी ईमानदारी।
kasganj,आज के दौर में जहां गला काटू दौड़ में लोग जी रहे हैं वहीं अभी भी समर्पित, ईश्वर से डरने वाले, संस्कारित, ईमानदार लोगों की भी कमी नहीं है, कासगंज पुलिस ने इस सच्चाई में एक अध्याय तबऔर जोड़ दिया जब एक महिला पूनम पत्नी पंछी कुमार निवासी याकूतगंज थाना सहावर ने थाना सहावर में सूचना दी कि वह अपनी मां के साथ मायके से ससुराल याकूतगंज आ रही थी कि इसी दौरान सोरों अड्डे पर ई रिक्शा में रह गया जिसमें १५ग्राम सोना २५० ग्राम चांदी , एक मोबाइल व एक हजार रुपए थे जिसकी कीमत एक लाख रुपए बैठती है , तभी थाना प्रभारी अनिल कुमार पुलिस टीम के साथ एक्शन में आए और तकनीकी साधनों का प्रयोग करते हुए ई रिक्शा को चहका मुनार क्षेत्र में पकड़ लिया उसी ई रिक्शा में महिला का पर्स पड़ा मिला जिसे पूनम देवी ने पहिचान लिया ई रिक्शा चालक ने बताया कि उसे पर्स की कोई जानकारी नहीं थी ।
अपने खोए हुए पर्स को वापस पाकर महिला के चेहरे पर खुशी झलक उठी उसने पुलिस टीम सहावर का बार बार धन्यवाद किया फिलहाल महिला के रिश्ते दारों में सहावर पुलिस के चर्चे जोरों पर है । स्मरण हो कि थाना कासगंज के एक हैड कांस्टेबल मुकेश कुमार १९४ द्वारा भी पिछले माह एक बाइक सवार के दुर्घटना ग्रस्त होने पर बेहोशी की हालत में अस्पताल में भर्ती कराया तथा उसके पास मिले बैग में मिले पांच लाख रुपए सुरक्षित उसके बेटे को सौंप दिए थे तत्कालीन पुलिस अधीक्षक सुशील धूले ने उसे प्रशस्ति पत्र प्रदान किया था।