वांछित चल रहे पांच आरोपी 24 घण्टे के अन्दर गिरफ्तार

एटा ~ थाना जसरथपुर पुलिस को मिली सफलता, नगला चमन में दो पक्षों में हुए झगड़े तथा फायरिंग की घटना में वांछित चल रहे पांच आरोपी 24 घण्टे के अन्दर गिरफ्तार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री सुनील कुमार सिंह के निर्देशन में थाना जसरथपुर पुलिस द्वारा दो पक्षों में हुए झगड़े तथा फायरिंग की घटना के संबंध में थाना जसरथपुर पर पंजीकृत मुअसं- 140/2020 धारा 307, 504, 506 भादवि व मुअसं- 141/2020 धारा 307, 506 भादवि में वांछित चल रहे पांच अभियुक्तो को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है। घटना:- दिनाँक 16/07/2020 को थाना जसरथपुर क्षेत्र के ग्राम नगला चमन में दो पक्षो में हुई फायरिंग की घटना के संबंध में दोनों पक्षों द्वारा एक दूसरे पर मु0अ0सं0 - 140/2020 धारा 307/504/506 भादवि व मु0अ0सं0 141/2020 धारा 307/506 भादवि पंजीकृत कराया गया। गिरफ्तारी:- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा द्वारा उक्त घटना को गम्भीरता से लेते हुए घटना में फरार चल रहे अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु थाना प्रभारी निरीक्षक थाना जसरथपुर को निर्देशित किया गया। आज दिनांक 18/07/2020 को थाना जसरथपुर पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर उक्त घटना में फरार चल रहे 05 अभियुक्तों 1. राहुल कुमार पुत्र विजयपाल 2. विजयपाल पुत्र रामस्वरूप निवासीगण ग्राम नगला चमन थाना जसरथपुर एटा संबन्धित मु0अ0सं0- 140/2020 धारा 307/504/506 भादंवि तथा 3. वाचाराम पुत्र रघुवर, 4. योगेन्द्र उर्फ शैलेन्द्र पुत्र वाचाराम, 5. स्नोद पुत्र राजबहादुर निवासीगण नगला चमन थाना जसरथपुर एटा सम्बन्धित मु0अ0सं0 141/2020 धारा 307/506 भादवि को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तो के विरुद्ध थानास्तर से आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्तों का नामपता:-

  1. राहुल कुमार पुत्र विजयपाल,
  2. विजयपाल पुत्र रामस्वरूप
  3. वाचाराम पुत्र रघुवर,
  4. योगेन्द्र उर्फ शैलेन्द्र पुत्र वाचाराम,
  5. स्नोद पुत्र राजबहादुर
    समस्त निवासीगण नगला चमन थाना जसरथपुर एटा

गिरफ्तारी करने वाला पुलिस बल:-

  1. SHO प्रमोद कुमार कुरील
  2. उ0नि0 गेदालाल
  3. का0 972 सुगम कुमार
  4. का0 233 विनोद कुमार

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks