नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन 2023

एटा, 12 अप्रैल 2023 (सू0वि0)। अपर जिलाधिकारी प्रशासन आलोक कुमार ने सूचित किया है कि मा0 राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा अधिसूचना निर्गत किए जाने के साथ प्रदेश में नगर निगम, नगर पालिका परिषद एवं नगर पंचायतों की महापौर और पार्षदों, अध्यक्ष तथा सदस्यों के पदों की निर्वाचन प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। निर्वाचन की समयबद्धता और शीर्ष प्राथमिकता को दृष्टिगत रखते हुए जनपद में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन निर्वाचन प्रक्रिया पूर्ण होने तक न किए जाने के निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में समस्त उप जिलाधिकारी को निर्देशित किया गया है कि निर्वाचन की प्राथमिकता को दृष्टिगत रखते हुए निर्वाचन की प्रक्रिया संपूर्ण होने तक जनपद की तहसीलों में आयोजित होने वाले संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन स्थगित रहेगा।