
एटा – थाना बागवाला पुलिस को मिली सफलता, बागवाला पुलिस द्वारा प्लांट को लेकर दो पक्षों में हुए झगड़े में दोनों पक्षों से दो अभियुक्त अवैध असलहा कारतूस सहित गिरफ्तार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक श्री धनंजय सिंह कुशवाहा व क्षेत्राधिकारी नगर श्री विक्रांत द्विवेदी के कुशल नेतृत्व में नगर निकाय चुनाव के दृष्टिगत अवैध शस्त्रों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना बागवाला पुलिस द्वारा दिनांक 11.04.2023 को समय समय 20.15 बजे ग्राम पहरई में प्लाँट के विवाद को लेकर दो पक्षों में अवैध असलहा लेकर लडाई झगडे की सूचना पर स्थानीय पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर प्रथम पक्ष के अभियुक्त राकेश कुमार पुत्र रतन सिंह को एक अवैध बन्दूक 12 बोर व 04 जिन्दा कारतूस व द्वितीय पक्ष से सुखवीर पुत्र बाबू सिह को एक अवैध तमंचा 315 बोर व 03 जिन्दा कारतूस 315 बोर के साथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तगण के विरूद्ध सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम पता-
- राकेश पुत्र रतन सिंह निवासी पहरई थाना बागवाला जनपद एटा।
- सुखवीर पुत्र बाबू सिंह निवासी पहरई थाना बागवाला जनपद एटा।
बरामदगी-
- एक अवैध बन्दूक 12 बोर व 04 जिन्दा कारतूस।
- एक अवैध तमंचा व 03 जिन्दा कारतूस 315 बोर
गिरफ्तार करने वाला पुलिस बल-
- प्रभारी निरीक्षक श्री नरेश सिंह
- निरीक्षक अपराध श्री जगदीश प्रसाद
- का0 योगेश कुमार
- का0 ओमवीर सिंह
- का0 बीरपाल सिंह
- का0 प्रतिभान सिंह
- का0 विजय कुमार
- चालक का0 देवेन्द्र भारद्वाज