चाचा ने बेटों संग मिल कर दी भतीजे की हत्या

चाचा ने बेटों संग मिल कर दी भतीजे की हत्या

एटा। । गाली-गलौज का विरोध करने पर चाचा ने बेटों संग मिलकर भतीजे की पीट-पीटकर हत्या कर दी। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

थाना मलावन के गांव परतापुर निवासी मृतक के भाई बुद्धपाल का आरोप है कि सुनील (32) पुत्र प्रेमचन्द्र नौ अप्रैल की शाम को छत पर खाना खा रहा था। इसी दौरान चाचा राधेश्याम आए और शराब के नशे में गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर राधेश्याम से कहासुनी हो गई, जिसके बाद इनके बेटे बेटे पुष्पेंद्र, नेम सिंह, राजीव आदि ने हमला कर दिया। सिर में ईट फेंक मारी। सीढ़ियों से नीचे आते समय गर्दन में पीछे से डंडा मार दिया। सुनील गंभीर रूप से घायल हो गया। परिवारीजन मेडिकल कॉलेज ले गए।

हालत गंभीर देख परिवारीजन फतेहगढ़ स्थित अस्पताल लेकर पहुंचे। सोमवार रात को युवक की मौत हो गई। परिवारीजन शव को गांव ले आएं। मंगलवार सुबह पुलिस को सूचना दी। मलावन पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। भाई बुद्धपाल की मानें तो चाचा ने ही बैल्डिंग की दुकान पर बैठाया था और फिर उसे उठा दिया
24 दिन पहले पत्नी की हुई थी मौत, चार छोटे बच्चें

एटा। 24 दिन पहले पत्नी की मौत हुई थी। आगरा में प्रसव के दौरान महिला की मौत हुई थी। मृतक पर चार बच्चें है। पिता की भी मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल है।

● चाचा की वेल्डिंग की दुकान पर बैठने को हुआ था विवाद

●फतेहगढ़ में इलाज के दौरान सोमवार को हुई मौत

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks