गोवंश खुले में नहीं, आज देंगे प्रमाण पत्र, रिपोर्ट योगेश मुदगल

गोवंश खुले में नहीं, आज देंगे प्रमाण पत्र, रिपोर्ट योगेश मुदगल

कासगंज, । घूमते गोवंश को आश्रय स्थल या गोशालाओ में पहुंचाने के लिए अधिकारियों पर बुधवार तक की मोहलत शासन की ओर से दी गई है। मुख्य सचिव के आदेश के बाद बुधवार को दिन में घूमते गोवंश को पकड़ने का अभियान चलेगा। शाम तक नगर निकायों के ईओ और विकास खंडों के बीडीओ को प्रमाण पत्र देना है, कि उनके क्षेत्र में अब कोई गोवंश खुला नहीं घूमता। यह प्रमाण पत्र डीएम के माध्यम से शासन तक रिपोर्ट के साथ पहुंचेगा।

शासन की ओर से मुख्य सचिव के आदेश पर डीएम ने सभी दस नगर निकायों के अधिशाषी अधिकारियों व बीडीओ को खुले में घूमने वाले गोवंश को गोशालाओं में पहुंचाने के निर्देश दिये। साथ ही यह भी बताया गया कि, उनके क्षेत्र में कोई गोवंश आवारा नही घूम रहा है, यह भी लिखित में प्रमाण पत्र देना होगा। मुख्य सचिव की ओर से यह बुधवार पांच अप्रैल तक आदेश का पालन करना है। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी मनोज कुमार अग्रवाल के मुताबिक जनपद में एक दर्जन गोशालाओं में 3910 गोवंश पालन हो रहा है। जबकि 707 गोवंश खुले में घूमते हुए पकड़ कर आश्रय स्थल गोशालाओं में पहुंचाए गये हैं, बुधवार को शहरी क्षेत्र कासगंज व सोरों में अभियान चलाकर पकड़े जाएंगे। अभी शहरी क्षेत्र में कुछ जगह पर गोवंश घूमने की सूचना मिली है।
प्रशासन ने तलब की युवक पर सांड़ के हमले की रपट

कासगंज। सिढ़पुरा के गांव डूंडरा निवासी 26 वर्षीय सुरेंद्र की मौत की रपट जिला प्रशासन ने तलब की है। गत शनिवार की सुरेंद्र खेत से वापस घर लौट रहा था तो उस पर सांड़ ने हमला कर दिया था। परिजन उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जा रहे थे तो रास्ते में उसकी मौत हो गई। मंगलवार को पटियाली के एसडीएम रवेंद्र कुमार ने बताया कि राजस्व कर्मियों के द्वारा सुरेंद्र की मौत के संबंध में रिपोर्ट तलब की गई है। सुरेंद्र की मौत की पोस्टमार्टम रपट व जांच के आधार पर पीड़ित परिवार की हर संभव मदद की जाएगी। उन्होंने कहा कि लोगों ने बताया कि सुरेंद्र खेतों में मजदूरी पर गेहूं कटाई का काम करता था। ग्रामीणों ने बताया कि सुरेंद्र जब घर लौट रहा था तो रास्ते में खड़े सांड़ ने उस पर अचानक हमला कर दिया था। पुलिसन् ने पोस्टमार्टम कराया गया है। प्रशासन हर संभव मदद करेगा।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks