सेवा काल अंत तक उत्साह से परिपूर्ण रहना
सेवाकर्मी के लिए बड़ी उपलब्धि..! -डा रजनी पटेल उप प्राचार्य , वीरांगना अवंतीबाई लोधी स्वशासी मेडिकल कालेज , एटा उ.प्र
हेल्थ विजिटर नूतन उपाध्याय का विदाई समारोह

एटा,विदाई समारोह या फेयरवेल एक ऐसा शब्द जिसे सुन कर आम तौर पर बिछोह के आभास का परिचय देता है। परंतु हम सभी अपने जीवन काल में इस भावनात्मक आयोजन से कभी न कभी गुजरे होंगे या गुजरेंगे। ऐसा कार्यक्रम जिसमे भावनाओ का समुद्र उमड़ता हैं शब्द कम पड़ जाते हैं। परंतु यदि सेवाकर्मी अंत तक उत्साह से परिपूर्ण रह कर इस चरण तक आता है तो यह गर्व की बात है। एटा मेडिकल कालेज के वूमेन हॉस्पिटल की तेज तर्रार (डायनामिक पर्सनेलिटी) हेल्थ विजीटर श्रीमती नूतन उपाध्याय के जीवन से और व्यक्तिव से यह आभास स्पष्ट होता हैं। यह उदगार मेडिकल कालेज की वाइस प्रिंसिपल डा रजनी पटेल ने सेवा काल का अधिवर्षता वर्ष पूरे करने के बाद हुए आज आयोजित विदाई समारोह में व्यक्त किए, इस अवसर पर मेडिकल कालेज गायनिक विभाग की एचओडी डा पायल जादौन ने कहा महिला स्टाफ को श्रीमती नूतन उपाध्याय की स्माइली पर्सनेलिटी से प्रेरणा लेनी चाहिए सेवा कार्य उत्साह के साथ करना चाहिए ,
जिला अस्पताल के सीएम एस डा राजेश अग्रवाल ने सुखमय जीवन की कामना की, जिला महिला अस्पताल के सी एम एस डा अशोक कुमार ने कहा यह राजकीय सेवा का सुनिश्चित चरण हैं जो सभी इससे दो चार होते हैं। राजकीय सेवा में यह भावुक बेला हर छोटे बड़े अधिकारी के सेवाकाल में आती है जो एक निश्चित प्रक्रिया हैं। उन्होंने श्रीमती नूतन उपाध्याय से अपने अनुभव से कनिष्ठ कर्मियों का मार्गदर्शन करने की अपेक्षा की।
इस अवसर पर मेडिकल कालेज की ओर से सेवानिवृत्त नूतन उपाध्याय को स्मृति चिन्ह दिए , वही स्टाफ कर्मियों ने फूल मालाओं एवं गुलदस्ते देकर उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर बोलते हुए श्रीमती नूतन उपाध्याय ने कहा कि ३४ वर्ष १ माह २० दिन की सेवा निर्वाध रूप से स्पॉट लैस तरह से पूरी की, इस सफर में जिन अधिकारियों संगी साथियों ने सहयोग साथ दिया जिस सम्मान से मुझे विदा किया हैं आजीवन आभारी रहूंगी।
इस अवसर पर डा एलिना ,डॉ प्रतिभा दुबे , चीफ मेट्रन सिस्टर इवलिन, सिस्टर रीता,रंजना कुमारी सिंह, हॉस्पिटल के लिपिक अजय कुमार , चंद्रप्रभा,सुमन यादव , प्रतिभा कुमारी ,प्रीति शाक्य, मनोरमा, संतोष दुबे,पुष्पेंद्र सिंह,दिनेश गौतम,रजनी ,शाहिदा ,सुनील कुमार आदि के साथ अनेकों कर्मी मौजूद रहे।
इस अवसर पर डा.सौरभ राजपूत ने अपने आभार वक्तव्य में कहा यदि सेवानिवृत्त कर्मी के साथ सदशयता दिखा कर अपनत्व के साथ जीवन के नए मोड़ के लिए दुआ करते हैं या फिर विदाई के लिए भावो से भरा समारोह कर विदाई देते हैं वह उस सेवा संवर्ग की बेहद अच्छी और स्वस्थ परपरा हैं जो रिटायर कर्मी को संबल देती हैं। जीवन के उत्तरार्द्ध में सहकर्मियों का यह स्नेह संजीवनी का काम करता हैं। आयोजन यदि भावपूर्ण और उत्साही ढंग से सहकर्मियों के द्वारा किया जा रहा हैं।तो निश्चित मानिए वह किसी राज्यकर्मी पद नाम का सम्मान नही वह पर्सनेलिटी का विदाई सम्मान हैं, साफ जाहिर रिटार्डकर्मी सहकर्मियों और विभाग में अपनी अच्छी कार्यशैली के लिए जाना जाता होगा।।
भव्य गरिमामयी उक्त आयोजन स्थल को फूल मालाओं एवं रंग बिरंगे गुब्बारों से सजाया गया था ; जिसके आयोजक तेज तर्रार युवा पत्रकार संदीप शर्मा रहे, इस कार्यक्रम का सफल संचालन मेरे ( डा. सौरभ राजपूत) द्वारा किया गया l