
मनरेगा ग्राम रोजगार सहायक/ सहायक सचिव महासंघ मध्यप्रदेश में आज जनपद पंचायत मैहर परिसर में विभिन्न मांगों को लेकर शांतिपूर्ण हड़ताल पर बैठे। मैहर। मनरेगा ग्राम रोजगार सहायक/ सहायक सचिव महासंघ मध्यप्रदेश ने जनपद पंचायत मैहर परिसर में विभिन्न मांगों को लेकर शांतिपूर्ण हड़ताल पर बैठे, सर्व प्रथम मा शारदा देवी के प्रतिमा पर माला फूल व नारियल तोड़कर अगरबत्ती जलाकर विधिवत पूजन अर्चन के बाद हड़ताल पर बैठे प्रदेश संगठन के आव्हान पर पंचायत सहायक सचिवो की मांगों को लेकर दिनांक 27 मार्च 2023 से दिनाँक 31 मार्च 2023 जिला स्तर पर स्थान जनपद पंचायत मैहर में शांतिपूर्ण हड़ताल किया गया इस मौके पर श्रीधर द्विवेदी , अंजनी पांडेय, महेंद्र पाठक , मनीष द्विवेदी, संजीत मिश्रा सहित काफी संख्या में रोजगार सहायक व सचिव उपस्थित रहे।