एटा में नवनिर्मित v-mart के अतिक्रमण पर चला प्रशासन का बुलडोजर
v-mart के बगलगीर सहायक भी हुए बेआबरू नहीं रोक पाए ध्वस्तीकरण

एटा। जीटी रोड स्थित मार्केट के सामने किए गए अतिक्रमण पर सख्त कार्रवाई करते हुए जिला प्रशासन द्वारा 2 दिन पूर्व बुलडोजर चलाकर अतिक्रमण हटाया गया था। इसी दौरान नवनिर्मित v-mart शोरूम का उद्घाटन धूमधाम से संपन्न हुआ। जिसमें शहर के हजारों लोगों ने उपस्थित होकर v-mart के प्रति अपनी निष्ठा प्रदर्शित की, वही इस प्रतिष्ठान के मालिक द्वारा कुछ तथाकथित प्रशासन के स्वयंभू ठेकेदारों की राय से v-mart के ठीक सामने अवैध तरीके से अतिक्रमण कर लिया।
इस अवैध अतिक्रमण का पता चलते ही प्रशासनिक अधिकारियों ने पुलिस बल की मौजूदगी में बुलडोजर के जरिए अतिक्रमण को ध्वस्त कर दिया। यह भी बताते चले थे v-mart के शुभारंभ / उद्घाटन की बेला पर एक प्रेस वार्ता भी आयोजित की गई, जिसमें वही तथाकथित ठेकेदार – मीडिया की भूमिका में नजर आए, जिन्होंने अतिक्रमण कराने में महत्वपूर्ण योगदान दिया था।
और इन्हीं नाश्ता खोरों ने अपनी झोली के चुनिंदा लोगों को बुलाकर बी मार्ट के स्वामी के साथ प्रेस वार्ता का ढोंग रचकर नकली वाहवाही लूट ली। इसी के साथ संबंधित व्यापारी के मन में अपनी धुरंधरगीरी का तंबू गाड देने के लालच से स्वयं द्वारा कराये गये अतिक्रमण पर कुछ भी ना होने देने का भरोसा दिलाने वाला नकली शेर खां गिरोह भी खामोशी का जहर पीकर सोता हुआ दिखाई दिया।
आज अतिक्रमण हटते समय करोड़ों रुपया से निर्मित कराए गए इस आलीशान v-mart की इज्जत उस समय धूल में मिल गई जब उसके सामने बुलडोजर ने दहाड़ना सुरु कर दिया, इस दौरान वह तथाकथित खबरची बगले झांकते हुए नजर आए, जो उद्घाटन बेला में v-mart के सबसे अधिक नजदीकी खास मेहमान बने हुए थे।