शिवलिंग को किया खंडित,मंदिर के अंदर जाकर आरोपी ने मारा हथौड़ा, पुलिस ने किया गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर में शिवलिंग को किया खंडित,मंदिर के अंदर जाकर आरोपी ने मारा हथौड़ा, पुलिस ने किया गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर- त्यौहार के मौके पर असामाजिक तत्व फिजा बिगाड़ने की कोशिश करते नज़र आ रहे है। आज ऐसी ही एक घटना में एक आरोपी ने मुज़फ्फरनगर जनपद में शिवलिंग को क्षतिग्रस्त कर दिया। पुलिस ने आरोपी को तत्काल गिरफ्तार कर लिया है,
जानसठ में असामाजिक तत्वों ने हथाैड़ा मारकर प्राचीन शिव मंदिर में स्थापित शिवलिंग को खंडित कर दिया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया। इससे पहले श्रद्धालुओं में रोष फैल गया, लेकिन पुलिस ने समझाकर शांत करा दिया,
घटना कस्बा जानसठ के प्राचीन सिद्ध पीठ महादेव मंदिर की है। मंदिर समिति अध्यक्ष प्रवीण तंवर ने मुकदमा दर्ज कराते हुए आरोप लगाया कि कस्बा निवासी राहुल पुत्र लक्ष्मण ने मंदिर में स्थित प्राचीन महादेव शिव की पिंडी को हथौड़ा मार कर खंडित कर दिया। घटना मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। फुटेज खंगालने पर घटना को अंजाम देने वाले युवक का पता चला।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks