
एटा– थाना जैथरा पुलिस को मिली सफलता, थाना जैथरा पुलिस द्वारा एक अभियुक्त को 10 लीटर अवैध कच्ची शराब सहित किया गया गिरफ्तार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह के निर्देशन में अवैध शराब एवं शराब माफियाओं के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना जैथरा पुलिस द्वारा एक अभियुक्त को 10 लीटर कच्ची शराब सहित ग्राम गंगूपुरा से गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध मुअसं-64/2023 धारा 60 आबकारी अधिनियम पंजीकृत कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता
- देवेंद्र सिंह पुत्र भूरे सिंह निवासी-गंगूपुरा थाना जैथरा जनपद एटा।
बरामदगी
1.10 लीटर अवैध कच्ची शराब।
गिरफ्तार करने वाली टीम
1.उ0नि0 नरेश कुमार
2.मुख्य आरक्षी अनिल कुमार
3.आरक्षी सुशील कुमार