दो वर्ष से अनुपस्थित शिक्षिका पर कार्रवाई के निर्देश, रिपोर्ट योगेश मुदगल

एटा। ब्लॉक मारहरा क्षेत्र में शुक्रवार को डीएम अंकित कुमार अग्रवाल ने मनरेगा कार्य, बेसिक के प्राथमिक एवं पूर्व मा.वि. का जायजा लिया। डीएम ने प्राथमिक एवं पूर्व मा.वि. नगला मानधाती की कक्षाओं में जाकर बच्चों से पूछताछ की। पाया कि प्राथमिक विद्यालय में पंजीकृत 50 के सापेक्ष 36 बच्चे, पूर्व मा.वि. में पंजीकृत 52 के सापेक्ष 25 बच्चे उपस्थित मिले। सहायक अध्यापिका प्रतिभा यादव एक अक्तूबर से लगातार अनुपस्थित हैं। उन पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए।