जेल सुधारक डॉ रघुनंदन ने बनाया विश्व कीर्तिमान

जेल सुधारक डॉ रघुनंदन ने बनाया विश्व कीर्तिमान

प्रतिष्ठित वर्ल्ड रिकॉर्ड बुक ने दिया स्थान
उच्च शिक्षा मंत्री ने सौंपा प्रमाण पत्र
जेल सुधारों के क्षेत्र से में कर रहे हैं काम
कासगंज जनपद में हर्ष की लहर

कासगंज 4 मार्च। जेल सुधारों के क्षेत्र में पिछले 16 वर्षों से सफलतापूर्वक कार्य करने वाले सामाजिक कार्यकर्ता जेल सुधारक डॉ.प्रदीप रघुनंदन ने विश्व कीर्तिमान स्थापित किया है। आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष में 15 अगस्त 2022 को जनपद कारागार कासगंज में उनके द्वारा 75 फीट के दुनिया के सबसे बड़े तिरंगे झंडे को जनपद कारागार में फहराया गया था। उन्होंने क्लेम किया था कि यह तिरंगा झंडा दुनिया की किसी भी जेल में फहराया जाने वाला सबसे बड़ा तिरंगा झंडा है। 6 महीने के सर्वे और दुनिया भर से जानकारी इकट्ठी करने के बाद दुनिया की नंबर दो की सबसे प्रतिष्ठित वर्ल्ड रिकॉर्ड्स पत्रिका माने जाने वाली इनफ्लुएंसर बुक ऑफ द वर्ल्ड रिकॉर्ड ने डॉ रघुनंदन के इस कीर्तिमान को विश्व कीर्तिमान के रूप में अपनी पुस्तक में शामिल किया है।
इनफ्लुएंसर बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड के चीफ एडिटर जयेश भट्ट ने यह जानकारी जेल सुधारक डॉ. प्रदीप रघुनंदन के साथ साझा की और आज विधान भवन लखनऊ में उत्तर प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने विश्व कीर्तिमान का यह प्रमाण पत्र डॉ. प्रदीप रघुनंदन को सौंपा। जेल सुधारक डॉ रघुनंदन के इस विश्व विश्व कीर्तिमान ने जनपद कारागार कासगंज को एक नई विश्व स्तरीय आभा प्रदान की है।
ज्ञात हो कि जेल सुधारक डॉ रघुनंदन ने वर्ष 2006में अपने जेल सुधारों की श्रंखला शुरू की थी। जनपद कारागार एटा को देश का पहला आई.एस.ओ.प्रमाण पत्र दिलाना, बंदियों को शिक्षा का अधिकार दिलाना, खेलकूद योगा एवं अन्य रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से बंदियों का मानसिक परिवर्तन करना, रचनात्मक लेखन अभियान के जरिए उत्तर प्रदेश के कारागार में निरुद्ध बंदियों को कविता कहानी गीत गजल एवं निबंध के क्षेत्र में पारंगत कर उनके संघ में प्रकाशित कराना, जेल रेडियो के माध्यम से बंदियों का स्वस्थ एवं रचनात्मक का मनोरंजन करना तथा विभिन्न सकारात्मक गतिविधियों से जोड़कर बंदियों को योग्य और जिम्मेदार नागरिक बनाने हेतु संचालित डॉ.रघुनंदन की मुहिम ने उत्तर प्रदेश के कारागारओं को सुधार ग्रह के रूप में परिवर्तित कर दिया है l दर्जनों बार उन्हें राष्ट्रीय और प्रदेशीय पुरस्कारों से उनके जेल सुधारों के योगदान के लिए सम्मानित किया गया। उत्तर प्रदेश के जेल महानिदेशक आनंद कुमार ने उन्हें उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में बंदी कल्याण कार्यक्रम आयोजित किए जाने के लिए अधिकृत किया है l
जेल सुधारक डॉ प्रदीप रघुनंदन के विश्व कीर्तिमान स्थापित किए जाने पर जनपद कारागार कासगंज के अधीक्षक विजय विक्रम सिंह, जेलर एम के सिद्धार्थ जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि बॉबी कश्यप प्राचार्य डॉ. ए के रस्तोगी डॉ. आर के दीक्षित वरिष्ठ अधिवक्ता महेश चंद शर्मा सत्येंद्र पाल सिंह बैस लोकेंद्र मिश्रा डॉ मनोज शर्मा विक्रम पांडे भगवान दास बघेल दीपक धनगर मनोज शर्मा डॉ मनोज यादव चेयरमैन कमांडो चांद अली चेयरमैन सुभाष शाक्य सुबोध मिश्रा चेयरमैन श्रीमती रजनी साहू सहित अनेको गणमान्य नागरिकों ने हर्ष व्यक्त किया है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks