सरकार ने घरेलू गैस की कीमतों में ₹50 व्यवसायिक गैस की कीमत में रू -350 की वृद्धि कर दीया देश की जनता को होली का उपहार।

वाराणसी 3 मार्च 2023 को आम आदमी पार्टी जिला व महानगर वाराणसी द्वारा कचहरी स्थित शास्त्री घाट पर जिला अध्यक्ष इंजीनियर रमाशंकर सिंह पटेल एवं महानगर अध्यक्ष डॉक्टर अखिलेश पाण्डेय के संयुक्त नेतृत्व में होली त्योहार से पहले केंद्र में बैठी भाजपा की सरकार ने होली के त्यौहार पर महिलाओं को गैस सिलेंडर मुफ्त देने का वादा किया था गैस सिलेंडर मुफ्त देने को दूर रुपए 50 महंगा कर दिया मोदी सरकार के वादाखिलाफी के खिलाफ आज 3 मार्च को आम आदमी पार्टी वाराणसी के कार्यकर्ताओं ने कचहरी स्थित शास्त्री घाट पर विरोध प्रदर्शन किया और सरकार से मांग किया कि जल्द से जल्द बड़े हुए कीमत को वापस ले ।
देश की जनता पहले से ही महंगाई से बहुत पीड़ित है पेट्रोल डीजल के दाम आसमान छू रहे हैं और खाने पीने की चीजों के बेतहाशा वृद्धि होने से जनता में हाहाकार मचा हुआ है लोग किसी तरीके से अपने परिवार का बच्चों की शिक्षा का स्वास्थ्य का खर्च उठा पा रहे हैं और सरकार निर्दयता की हद को पार करते हुए त्यौहार से मात्र 1 सप्ताह पहले घरेलू गैस की कीमतों में ₹50 की और व्यवसायिक गैस की कीमत में रू -350 की वृद्धि कर दी।
जिला अध्यक्ष रमाशंकर पटेल एवं महानगर अध्यक्ष अखिलेश पांडे ने संयुक्त रूप से कहा कि गैस के दाम बढ़ाना तो एक बहाना है असल में बढ़ते कर्ज से अपने मित्र को बचाना है।
*पूर्व प्रदेश सचिव राष्ट्रीय कार्य परिषद सदस्य देवकांत वर्मा एवं जिला मीडिया प्रभारी घनश्याम पांडे ने कहा– कि मोदी जी ने मन की बात कर सिलेंडर के रेट बढ़ा कर दी बहनों को होली की सौगात।
इस विरोध प्रदर्शन में निम्न साथियों का सहयोग रहा श्रीमती रेखा जायसवाल, अनुराग अग्रवाल कन्हैया मिश्रा,मनीष गुप्ता, अमरनाथ चौरसिया, रमेश पटेल, सौरभ यादव,माया शंकर पटेल, अमर सिंह पटेल, ओम प्रकाश सिंह पटेल, भरत यादव, अब्दुल रकीब हैप्पी, राहुल द्विवेदी, रवि मौर्य, रघुकुल यथार्थ, रोशन बरनवाल, मनीष कसौधन, विजय नाथ पांडे, प्रमोद भारती, धर्मेंद्र सिंह, अर्चना श्रीवास्तव, मोहिनी महेंद्रु, अनीता यादव, गीता पटेल, संजय कुमार, पीयूष श्रीवास्तव, दिनेश यादव, आकिब खां, प्रमोद श्रीवास्तव, अमरनाथ पटेल, राजेश पाल, संजय मिश्रा, मोनू पाठक, शकुंतला देवी, डॉ अहिल्या सिंह, बिंदु वर्मा, संतोष गुप्ता, प्रवेश कुमार वर्मा, सारिक खान, गोपाल पांडे, नवीन कुमार सिंह, मनोज दुबे, यासीन, बनारसी पटेल, सूबेदार पटेल, अनिल पटेल, गीता श्रीवास्तव, वेंकटेश कुमार, पूजा देवी, मुन्नी देवी, सीमा ,बाला, गुलाबी, मीना, लालमणि, गुड़िया,अनंत गौड़,अरविंद गौड़, मोहम्मद यूसुफ खान, सहित बहुत साथी शामिल हुए।
घनश्याम पांडे
जिला मीडिया प्रभारी आप वाराणसी।