एटा में वी मार्ट मॉल का अतिक्रमण तोड प्रशासन ने की खानापूर्ति

एटा में वी मार्ट मॉल का अतिक्रमण तोड प्रशासन ने की खानापूर्ति

वी मार्ट अतिक्रमण की लगाई गई खबरों का हुआ असर

एडीएम बोले बिल्डिंग में हुये अतिक्रमण व अवैध रूप से हरा पेड़ काटने की होरही जांच शीघ्र होगी कार्यवाही

आज दूसरे दिन वी मार्ट मॉल के बाहर रोड पर लगाई गई ट्रांस फार्मर के नाम पर दीवार को नगर पालिका और प्रशासन द्वारा किया गया ध्वस्त

सौदागरों का सौदा न होने के कारण रोड पर बनी दीवार को करा दिया गया ध्वस्त

वी मार्ट की बिक्री के नाम पर उपभोक्ताओं को बनाया जा रहा बेवकूफ़

पहले दिन ही किया बड़ा कारनामा वी मार्ट के सामने
प्रकाश पैट्रोल पंप के बराबर गुलाब टी स्टाल के मालिक को एक के. साथ एक फ्री का नहीं दिया आॉफर
गुलाब चाय वाले के अनुसार मॉल के अंदर चाय की गैलरी में 1 किलो चाय की पत्ती पर एक किलो चाय की पत्ती फ्री लिखा हुआ था
गुलाब टी स्टॉल मालिक ने अपनी आवश्यकता अनुसार कहा ज्यादा चाय के पैकेट खरीदना चाहे तो वी मार्ट के कर्मचारियों ने चाय की 1 किलो पत्ती के पैकेट देने से इंकार कर दिया और कहा कि इस पर गलती से एक पर एक फ्री का टैग लग गया है। आपको यह आॉफर नहीं मिल सकता आप कोई और ब्रांड की चाय खरीद लीजिए
अगर गलती से गलत टैग लग गया था
तो ऑफर का टैग लगाने से पहले उसको चेक क्यों नहीं किया गया

आफर लिखा है तो खरीदने वाला तो खरीदेगा ही

वही अवैध रूप से दूसरी मंजिल पर लगे एसी के पंखों से वी मार्ट शॉपिंग के हॉल के बराबर के दुकानदारों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पड़ोसी दुकान दारों को. मार्ट खुलने से लोगों की शिकायत है कि जो एयर कंडीशन बाहर की तरफ एयर फेंक रहे हैं वह बहुत गर्म एयर आती है इससे हम कैसे रह पास में पाएंगे जिनसे बहुत भयंकर गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं सड़क किनारे जीटी रोड पर रोड पर खड़ी बाइकों को खड़ी करके लोग खरीदार खरीदारी करने जाते हैं तो सड़क पर जाम लगा जाता है आखिर बीच शहर में बिना पार्किग के कैसे मिली परमीशन जिम्मेदार कौन?

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks