बच्चों के साथ रंग पिचकारी अबीर गुलाल खाद्य सामग्री बाटकर मनाई खुशियां।

मां वैष्णो महिला सेवा संस्थान की तरफ से गोद लिए हुए बस्ती में होली के उपलक्ष में बच्चों के साथ रंग पिचकारी अबीर गुलाल खाद्य सामग्री बाट कर खुशियां मनाई गई संस्था की हमेशा से यही कोशिश होती है की हम उन लोगों के चेहरे पर भी हंसी ले आए जो इसके हकदार है बस्ती के बच्चे और बड़ों के साथ फूलों की होली भी खेली गई राष्ट्रीय अध्यक्ष रश्मि अग्रवाल ने सभी को अबीर गुलाल लगाकर होली की बधाई दी राष्ट्रीय महासचिव कृष्णा पांडे ने बुराई पर अच्छाई के पर्व पर बच्चों को पिचकारी बाटकर कर उनको शुभकामनाएं दी विशेष उपस्थिति राष्ट्रीय सलाहकार रंजू खुराना पूनम सिंह सौम्या अग्रवाल सोनी संध्या प्रजापति प्रीति राय सहित बस्ती की सभी लोगो की उपस्थिति रही।