अवैध असलहा कारतूस सहित 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार

एटा- थाना अलीगंज पुलिस को मिली सफलता, थाना अलीगंज पुलिस द्वारा अवैध असलहा कारतूस सहित 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार। जनपद में जनपद में सुदृढ़ कानून व्यवस्था बनाए रखने के परिदृश्य वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह के निर्देशन में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना अलीगंज पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना अभियुक्त पंकज कुमार पुत्र रजनेश कुमार पाठक निवासी हरिपुर थाना कांठ जनपद शाहजहांपुर को ग्राम मोहम्मद नगर बझेरा थाना अलीगंज एटा से 01 अवैध तमंचा व 05 जिन्दा कारतूस 315 बोर सहित गिरफ्तार किया गया है। गिरफ़्तार अभियुक्त के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता
1- पंकज कुमार पुत्र रजनेश कुमार पाठक निवासी हरिपुर थाना कांठ जनपद शाहजहांपुर।

बरामदगी
1- 01 अवैध तमंचा व 05 जिंदा कारतूस 315 बोर।

गिरफ्तार करने वाला पुलिस बल :-

  1. उपनिरीक्षक श्री अश्वनी कुमार
  2. आरक्षी जितेंद्र
  3. आरक्षी अमरजीत

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks