
एटा–आगामी होली के त्यौहार के दृष्टिगत होली के हॉटस्पॉट व अवैध शराब निष्कर्षण के स्थानों पर थाना कोतवाली देहात क्षेत्र में की गई ड्रोन कमरे से निगरानी।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह के निर्देशन में आगामी होली के त्यौहार को सकुशल संपन्न कराए जाने के दृष्टिगत अवैध रूप से शराब का निर्माण एवं निष्कर्षण करने वालों के विरुद्ध प्रभावी निरोधात्मक कार्यवाही करने एवं रोकथाम हेतु, होली के हॉटस्पॉट व अवैध शराब निष्कर्षण के स्थानों पर थाना कोतवाली देहात की कांशीराम आवासीय कॉलोनी, नगला मदिया, नगला माछी, समदपुर, नगला मुई एवं कुठिला लायकपुर में ड्रोन कैमरा से निगरानी की गई।