भारतीय मीडिया फाउंडेशन के तत्वाधान में डीएम एवं एसपी को किया गया सम्मानित

भारतीय मीडिया फाउंडेशन के तत्वाधान में डीएम एवं एसपी को किया गया सम्मानित…

चंदौली : खबर जनपद चंदौली से है जहां भारतीय मीडिया फाउंडेशन के तत्वाधान में नवागत जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे को सम्मानित किया गया। संस्थान के सभी सदस्यों एवं पदाधिकारियों ने कलेक्ट्रेट सभागार पहुंचकर डीएम को अंगवस्त्रम और बुके देकर सम्मानित किया। इस दौरान डीएम से एक दूसरे का परिचय देते हुए जनता की समस्याओं के त्वरित और उचित समाधान के बाबत वार्ता की गई। डीएम ने भारतीय मीडिया फाउंडेशन के सदस्यों एवं पदाधिकारियों को इसी तरह सच की आवाज बुलंद करने का कार्य करने की सलाह दी।
वहीं भारतीय मीडिया फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने पुलिस लाइन सभागार पहुंचकर एसपी अंकुर अग्रवाल से भी मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने जनपद में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने में एसपी की महती भूमिका की तारीफ करते हुए अंगवस्त्र और बुके देकर सम्मानित किया। एसपी ने सभी का अभिवादन स्वीकार करते हुए संस्थान के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस दौरान रामजन्म सिंह चौहान राष्ट्रीय पार्षद एवं राज्य डिप्टी चेयरमैन , प्रताप नारायण चौबे प्रदेश उपाध्यक्ष भारतीय मीडिया फाउंडेशन मंडल, अध्यक्ष अशोक कुमार जायसवाल वाराणसी जिला अध्यक्ष प्रदीप कुमार गुप्ता भारतीय मीडिया फाउंडेशन कुमार नंद जिला चेयरमैन भारतीय मीडिया फाउंडेशन सचिन पटेल जिला उपाध्यक्ष यूथ विंग, भारतीय मीडिया फाउंडेशन अजीत कुमार जिला उपाध्यक्ष भारतीय मीडिया फाउंडेशन। डॉक्टर नंदलाल शर्मा मंडल अध्यक्ष चिकित्सा फोरम अधिकारी समेत अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks