रसोई गैस की बढ़ी हुई कीमतों को लेकर जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन

एटा, उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर रसोई गैस की बढ़ी हुई कीमतों को लेकर जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन करके उप जिलाधिकारी एटा के माध्यम से
महामहिम राष्ट्रपति महोदय के नाम दिया ज्ञापन
धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री गंगा सहाय लोधी ने कहा केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा घरेलू रसोई गैस के दामों में एक बार फिर से ₹50 की वृद्धि कर दी गई है तथा व्यवसायिक सिलेंडर ₹350 की वृद्धि कर दी गई है जिसके कारण पहले से महंगाई की मार झेल रहे आम आदमी पर इसका बुरा प्रभाव पड़ता स्वभाविक है
एटा शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विनीत पाराशर बाल्मीकि ने कहा कांग्रेस पार्टी भाजपा सरकार द्वारा गैस के दामों में की गई इस अप्रत्याशित वृद्धि का सख्त विरोध करती है आम आदमी के हितों के लिए हमारा संघर्ष सदन से लेकर सड़क तक जारी रहेगा
धरना प्रदर्शन में मौजूद
संगठन के उपाध्यक्ष पीसीसी सदस्य ठाकुर अनिल सोलंकी
युवा कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष एवं ग्राम पंचायत पुरा के प्रधान लोधी योगेश राजपूत पीसीसी सदस्य मोहम्मद इरफान एडवोकेट नैना शर्मा महेंद्र पाल सिंह राजपूत पीसीसी नीलम राज पूर्व विधानसभा प्रत्याशी जलेसर सरिता अंबेडकर जिला अध्यक्ष महिला कांग्रेस कुलदीप पांडे पूर्व सदस्य प्रत्याशी जिला पंचायत चंदन कांत गांधी अनुसूचित जाति के जिलाध्यक्ष
जिला के वरिष्ठ उपाध्यक्ष राम कुमार सक्सेना वरिष्ठ कांग्रेसी नेता रमेश वर्मा मिथिलेश कुमारी अरविंद कुमार सोनी राजबहादुर शाक्य संजीव गुप्ता संदीप प्रतिहार जितेंद्र सिंह जयकुमार जावेद अख्तर मधुकांत कश्यप
अशोक पाल प्रधान पूर्व सभासद सुभाष सागर आदि लोग उपस्थित थे

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks