हर्ष प्रभा के द्वारा लिखी गई पुस्तक “अनुभव” का हुआ पुणे महाराष्ट्र में विमोचन

डॉ हर्ष प्रभा के द्वारा लिखी गई पुस्तक “अनुभव” का हुआ पुणे महाराष्ट्र में विमोचन।

उत्तर प्रदेश गाज़ियाबाद की समाज सेविका पर्यावरणविद एवं लेखिका एवं भारतीय मीडिया फाउंडेशन की राष्ट्रीय महासचिव महिला सेल की डॉ हर्ष प्रभा की किताब “अनुभव” को “संज्योति पब्लिकेशन पुणे महाराष्ट्र” अध्यक्ष संजय भाऊ चौधरी द्धारा प्रकाशित किया गया है। “अनुभव” किताब का विमोचन 26 फरवरी 2023 को पुणे महाराष्ट्र में
राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित डॉ राजेंद्र हीरेमठ, राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित संगीता बर्वे, प्रदीप लक्ष्मीकांत नाईक महाराष्ट्र एजुकेशन सोसायटी पुणे, पुलिस कमिश्नर ऑफिसर संजय मनोहर सोनवणे आदि ने क़िताब का विमोचन किया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलित कर की गई। भव्य संगीत जिसमें राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित संगीतगीयो ने भी अपना बेहतरीन योगदान दिया। राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित राजेंद्र हिरेमठ और राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित कवियत्री संगीता बर्वे ने डॉ हर्ष प्रभा को शॉल ओढ़ाकर और संज्योति पब्लिकेशन का प्रतीक चिन्ह देकर इनकी किताब के लिए इनको सम्मानित भी किया। डॉ हर्ष प्रभा ने अपनी क़िताब “अनुभव” के बारे में बताया कि इस किताब में उनके 4 साल के अनुभव है, जोकि सत्य घटनाओं पर आधारित कहानियां है। किताब के विमोचन के साथ-साथ अलग-अलग राज्यों से आए कवियों को भी अपनी कविता प्रस्तुत करने का मंच पर मौका दिया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में डॉ हर्ष प्रभा भी शामिल हुई।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks