छात्रा की आईडी बनाकर भेज रहा अश्लील फोटो

छात्रा को मानसिक प्रताड़ित करने वाले पर दर्ज कराया मुकदमा
छात्रा की आईडी बनाकर भेज रहा अश्लील फोटो, रिपोर्ट योगेश मुदगल

कासगंज, । पटियाली क्षेत्र की एक छात्रा ने एक युवक के विरुद्ध मानसिक रूप से प्रताड़ित करने के मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप लगाया है कि फोन पर धमकी देने के बाद आरोपी ने सोशल नेटवर्किंग पर उसके नाम फोटो से फर्जी आईडी बना ली है और अश्लील फोटो डाल रहा है।

पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पटियाली थाना में दर्ज कराई रिपोर्ट में बीएससी नर्सिंग द्वितीय वर्ष की छात्रा ने बताया है कि अज्ञात युवक द्वारा उसे कई दिनों से परेशान किया जा रहा है। अनदेखा करने के बाद भी नंबर बदल-बदलकर कॉल की जा रही है। उसके पास अश्लील मैसेज भेजता है। उसने शिकायत का प्रयास किया तो गाली गलौज कर धमकी दी गई। आरोप है कि युवक ने उसके नाम से इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी बना ली है और अश्लील मैसेज भेज रहा है। जिसकी वजह से वह काफी परेशान है।

उसने मामले में दी तहरीर में अज्ञात आरोपी का मोबाइल नंबर भी उपलब्ध कराया है और रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने संबंधित नंबर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कार्रवाई शुरु कर दी है।
असुरक्षित महिलाएं
● नंबर बदल-बदलकर कर रहा कॉल,भेज रहा अश्लील मैसेज

●पुलिस ने मामला संज्ञान में आने के बाद तलाश शुरू की

राष्ट्रीय महिला आयोग में भी की गई है शिकायत

कासगंज। पटियाली क्षेत्र की छात्रा ने अपने मानसिक उत्पीड़न के मामले में राष्ट्रीय महिला आयोग को भी शिकायत की है। इसका जिक्र पटियाली थाना में दर्ज हुई रिपोर्ट में भी किया गया है। शिकायत में छात्रा ने अपने साथ हो रहे पूरे घटनाक्रम से अवगत कराते हुए आरोपी के विरुद्ध जल्द कार्रवाई की मांग की है, जिससे वह अपने पेपर बिना मानसिक तनाव के दे सके।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks