एटा ~ अवैध शराब बरामदगी एवं लॉकडाउन का उल्लंघन करने के विरुद्ध चलाये गए अभियान के तहत विभिन्न थानों की पुलिस द्वारा 05 अभियुक्त गिरफ्तार, 65 लीटर कच्ची शराब बरामद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री सुनील कुमार सिंह के निर्देशन में लॉकडाउन के दौरान जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण तथा कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के परिदृश्य अवैध शराब तथा शराब तस्करों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत विभिन्न थानों की पुलिस द्वारा 5 अभियुक्तों को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गयी है।
1- थाना अलीगंज
दिनांक 11.07.2020 को थाना अलीगंज पुलिस द्वारा लॉकडाउन शांति व्यवस्था ड्यूटी / चेकिंग के दौरान बाईपास टपुआ को जाने वाले कच्चे मार्ग से तस्करी हेतु ले जाई जा रही 25 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद कर 02 अभियुक्तों को समय करीब 09.25 बजे गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्तों के विरुद्ध थाना अलीगंज पर मु0अ0स0 227/2020 धारा 60 आ0अधि0 व 188 भादवि, मु0अ0स0 228/2020 धारा 60 आ0अधि0 व 188 भादवि पंजीकृत कर प्रभावी वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्तों का नामपताः-
1- सत्यदेव पुत्र छोटे सिंह निवासी टपुआ थाना अलीगज एटा
2- रामकिशोर उर्फ पप्पू पुत्र यादराम निवासी उपरोक्त
बरामदगी
1- 25 लीटर अवैध कच्ची शराब।
2- थाना जैथरा
दिनाँक 11-07-2020 थाना जैथरा पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर तीन शातिर अभियुक्तों को अलग-अलग जगह से 40 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध थाना जैथरा एटा पर मु0अ0स0- 314/2020 धारा 60 आबकारी अधिनियम बनाम गजेंद्र, मु0अ0स0- 315/2020 धारा 60 आबकारी अधिनियम बनाम केशरी, मु0अ0स0- 317/2020 धारा 60 आबकारी अधिनियम बनाम श्रीराम में अभियोग पंजिकृत कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता
1- गजेंद्र पुत्र किशोरीलाल निवासी मौहल्ला नेहरूनगर थाना जैथरा एटा।
2- केशरी पुत्र सियाराम निवासी मौहल्ला पालीवाल थाना जैथरा एटा।
3- श्रीराम पुत्र लाखन निवासी रैंद थाना जैथरा एटा।
बरामदगी
1- 40 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद ।
