फिल्में समाज के स्वस्थ मनोरजंन का साधन ————- राजू आर्य

आगरा में किसान नेता राजू आर्य ने नारियल फोड कर किया फिल्म हमसफर की शूटिंग का भव्य शुभारंभ


आगरा। टूंडला से आगरा हाईवे पर स्थित एफ.एच. मेडीकल विश्वविद्यालय के विशाल प्रांगण में हमसफर पिक्चर का शुभारंभ किया गया। फिल्म की सूटिंग का उद्घाटन फिल्म के कार्यकारी निर्माता रंजीत कुमार उर्फ राजू आर्य द्वारा भगवान गणेश के समक्ष नारियल तोड़कर प्रसाद चढ़ाने के साथ दर्शकों की भारी भीड़ के समक्ष किया गया।

फिल्म हमसफर के हीरो अर्पित चौहान तथा हीरोइन सोना वर्मा, सोमनाथ यादव, किरण यादव द्वारा फिल्म से संबंधित विभिन्न गीत तथा संवाद एवं अन्य कार्यक्रम फिल्माए गए। इस दौरान फिल्म के निर्देशक उमेश शंकर सार्जन ने जानकारी देते हुए बताया कि यह फिल्म भारतीय सभ्यता के अंतर्गत फिल्माई जा रही है। जिससे समाज को मार्गदर्शन मिलने की पूर्व संभावना बनी हुई है।

उन्होंने यह भी कहा कि विख्यात किसान नेता एवं सनातनी परंपरा के कट्टर समर्थक,कार्यकारी निर्माता रंजीत कुमार उर्फ राजू आर्य ने अब फिल्मी दुनिया में भी तहलका मचाने का निर्णय लिया है। और इस क्षेत्र में उनके पदार्पण से युवा पीढ़ी को मनोरंजन की दुनिया में बढ़-चढ़कर हिस्सेदारी प्रस्तुत करने का सुनहरा अवसर मिलने जा रहा है। इस फिल्म के निर्माता मुक्तेश कुमार ने इससे पूर्व भी कई नामी-गिरामी फिल्मों का शुभारंभ किया है, मुकेश कुमार को अपनी जिंदगी में फिल्मों का निर्माण करने का जुनून शुरू से सवार रहा है। और कड़ी मेहनत, लग्न तथा संघर्ष के बल पर वह फिल्मी दुनियां में अपना जगह बनाने में जुटे हुए हैं।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks