अवैध रूप से संचालित पांच बैड का सिटी हॉस्पीटल

( मोबाइल से लोकेशन पाकर धडाधड गिरे शटर )
एटा ! आज शुक्रवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. उमेश कुमार त्रिपाठी के निर्देशन में एसीएमओ डा. ओ.पी. आर्या एवं डिप्टी सीएमओ डा. सर्वेश कुमार की टीम द्वारा नाकाबंदी करके की गयी छापामार कार्यवाही से जरासंध की नगरी जलेसर सहित भगवान श्री क्रष्ण की धर्मपत्नी रूक्मणी के ग्राम नूहंखेडा में व उसके आस पास इलाके में अमर बेल की तरह इधर उधर फैले झौलाछाप चिकत्सक त्राहिमाम त्राहिमाम त्राहिमाम गुंजायमान कर उठे ! आज स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा लक्ष्य के मुताबिक जलेसर में सबसे पहले अवैध रूप से संचालित पांच बैड का सिटी हॉस्पीटल उसके बाद पांच बैड का ही अवैध वर्मा हॉस्पीटल तथा तरोताजा पंजीक्रत हुऐ गोयल सुपर मल्टी स्पेशिलिटी हॉस्पीटल पर छापामार कार्यवाही की गयी ! तो सिनर्जी हॉस्पीटल वाला शटर डालकर नौ दो ग्यारह हो लिया !
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जलेसर के बाद भगवान श्री क्रष्ण की धर्मपत्नी रूक्मणी के मायका ग्राम नुंहखेडा को भी नहीं बख्शा , नुंहखेडा में एक बंगाली डाक्टर टीम का शिकार बना जिसको नोटिस देकर जबाब देने के निर्देश दिऐ गऐ ! स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा निधौलीकलां मैन बाजार में भी जे.पी. सिहं के क्लीनिक को दबोचकर नोटिस थमाया ! आज तहसील जलेसर क्षेत्र में योजनाबद्द तरीके से की गयी छापामार कार्यवाही ने झौलाछाप चिकित्सकों में जहां हडकंम के हालात पैदा कर दिऐ तो वहीं स्वास्थ्य विभाग की टीम की झौलाछाप मोबाइल से लोकेशन लेकर धडाधड क्लीनिकों के शटर गिराते नजर आऐ !

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks