भारतीय मीडिया फाउंडेशन एवं संगठन की विभागीय संगठन बीएमएफ परिवहन फोरम वाराणसी के द्वारा भारत के महामहिम राष्ट्रपति महोदया जी एवं उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री महोदय के नाम संबोधित दिया गया जिला अधिकारी महोदय वाराणसी के माध्यम से मांग पत्र।

वाराणसी-भारतीय मीडिया फाउंडेशन ने पूर्व सैनिकों के द्वारा वन रैंक वन पेंशन लागू कराने के आंदोलन को समर्थन करते हुए 24 फरवरी 2023 को वाराणसी मुख्यालय पहुंचकर महामहिम राष्ट्रपति महोदया के नाम संबोधित ज्ञापन वाराणसी जिलाधिकारी महोदय के माध्यम से भेजने का कार्य किया।
इसी कड़ी में भारतीय मीडिया फाउंडेशन की विभागीय संगठन परिवहन फोरम की ओर से वाराणसी के ऑटो एवं ई- रिक्शा चालकों सहित विभिन्न मांगों को लेकर भी साथ में मांग पत्र सौंपा गया।
इस दौरान भारतीय मीडिया फाउंडेशन के संस्थापक एके बिंदुसार जी, राष्ट्रीय डिप्टी चेयरमैन बाबूलाल जायसवाल जी एवं संस्थापक प्रतिनिधि एवं यूथ विंग के राष्ट्रीय अध्यक्ष रोहित विश्वकर्मा जी ने संयुक्त रूप से पूर्व सैनिकों को समर्थन करते हुए कहा कि आगे भारतीय मीडिया फाउंडेशन सैनिक फोरम की टीम सैनिकों के अधिकार सम्मान सुरक्षा के सवाल पर सड़क से लेकर संसद तक संघर्ष करने के लिए दृढ़ संकल्पित है। इसी कड़ी में भारतीय मीडिया फाउंडेशन परिवहन फोरम के राष्ट्रीय अध्यक्ष जुबेर खान बागी जी एवं परिवहन फोरम वाराणसी के जिला अध्यक्ष कमलाकांत सिंह जी ने संयुक्त रूप से कहा कि चालकों के कल्याण के लिए संघर्ष जारी है चालक कल्याण बोर्ड एवं चालक राहत कोष सहित चालकों को वर्दी आदि बीमा आदि स्टैंड एवं पार्किंग की व्यवस्था आदि मांगों को लेकर माननीय मुख्यमंत्री महोदय के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा गया है।
उन्होंने कहा कि अपनी मांगों को लेकर वाराणसी में एक बड़े महासम्मेलन का आयोजन करने की तैयारी भी की जा रही जिसमें संपूर्ण उत्तर प्रदेश के ऑटो एवं ई- रिक्शा चालकों को आमंत्रित किया जाएगा।
जिसने स्वयं माननीय मुख्यमंत्री महोदय को या उप मुख्यमंत्री महोदय को भी आमंत्रित किया जा सकता है।
जिससे उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश के नवनिर्माण में हम सभी चालक बंधु सहयोगी बन सके।
कार्यक्रम के दौरान प्रमुख रूप से
के कई वरिष्ठ मीडिया अधिकारी एवं पदाधिकारी गण मौजूद रहे।