
शासन की ओर से जिला पूर्ति विभाग को भेजी गई सूची, पांच हजार राशन कार्ड धारकों ने पांच महीने से नहीं लिया राशन
पांच हजार राशन कार्ड होंगे निरस्त
एटा, संवाददाता। पांच हजार से अधिक राशन कार्ड निरस्त होने वाले हैं। पांच महीनों से ये लोग राशन लेने ही नहीं गए। इन कार्डों का विभाग एक फिर से सत्यापन करा रहा है कि यह लोग राशन लेने के लिए क्यों नहीं जा रहे है। शीघ्र ही इन कार्डो को डिलीट कर नए लोगों को राशन कार्ड दिया जाएगा। एक हजार से अधिक लोग राशन कार्ड लेने की कतार में है।
पिछले दो वर्षों से राशन कार्ड की महत्वता काफी बढ़ गई है। हर कोई राशन कार्ड के लिए प्रयास करता हुआ दिखाई दे रहा है। इसके बाद भी पांच हजार लोग ऐसे है जिन्होंने राशन कार्ड तो बनवा लिए। पिछले पांच माह से कभी भी राशन लेने के लिए नहीं गए। विभाग ने ऐसे लोगों को चिहिंत करना शुरू कर दिया। हाल ही सरकार की ओर से बनाई गई लिस्ट में यह खुलासा हुआ। इन सभी कार्डों की डिटेल जिला पूर्ति विभाग के पास भेजी गई है। सूचियां मिलने के बाद विभाग ने इस पर जांच शुरू कर दी है। सत्यापन के बाद इन कार्डो को डिलेट करा दिया जाएगा।
एक करीब एक हजार राशन कार्ड बनने की लाइन में एटा। विभाग की वेबसाइट बंद होने के बाद लोग ऑफ लाइन आवदेन कर रहे हैं। कुछ लोग जिला पूर्ति कार्यालय पर पहुंचकर आवेदन दे रहे हैं तो कुछ लोग तहसील में बने पूर्ति विभाग के अधिकारियों से संपर्क कर प्रार्थना पत्र दिया है। अभी तक जो आंकड़े मिले हैं उसमें एटा शहर और तहसील क्षेत्र में करीब 300, अलीगंज क्षेत्र में 350 तथा जलेसर क्षेत्र में भी 250 के करीब आवेदन आए है। इन सभी की जांच चल रहे हैं। जैसे ही पुराने कार्ड डिलीट होगे वैसे ही नए कार्ड बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
सरकार की ओर से एक सूची भेजी गई है। इसमें पांच हजार राशन कार्ड धारक ऐसे है जिन्होंने पिछले पांच माह से राशन नहीं लिया। इनकी जांच कराई जा रही है। जांच प्रक्रिया पूरी होने पर इनकों निरस्त कर दिए जाएंगें।
कमलेश गुप्ता, जिला पूर्ति अधिकारी एटा