
इटावा।
नगर बकेवर के समाजसेवी व प्रवक्ता रहे जनता कॉलेज बकेवर के डॉक्टर विशंभर नाथ मिश्रा पिछले दिनों से बीमारी से ग्रस्त होने के चलते रविवार की सुबह. उनका निधन हो गया। निधन की खबर सुनते ही क्षेत्रीय लोग उनके इटावा रोड स्थित आवास पर पहुंचे।
वहीं नगर के डॉ संजय दीक्षित,डॉ अनूप मिश्रा, योगेश शर्मा, युवा व्यापार मंडल अध्यक्ष गौरव शर्मा शीलू, नवल पाठक, अनिल तिवारी पप्पू, व्यापार मंडल अध्यक्ष पुरुषोत्तम मिश्रा, बृजेश शर्मा, अक्षित पाठक, सत्य प्रकाश उपाध्याय, पंचम चौधरी, रविंद्र चौहान, राजू मिश्रा, हल्लू शर्मा, सहित सैकड़ों अन्य क्षेत्रीय लोगों ने उनके आवास पर पहुंचकर दुख जताया है।