
BREAKING NEWS…
*बस और ट्रक की भिड़ंत में 18 यात्री घायल*
उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां गांव लक्ष्मीपुर के पास रोडवेज बस और ट्रक की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में 18 यात्रियों के घायल होने की खबर है।सभी घायलों को शाहजहांपुर के राजकीय मेडिकल कॉलेज भेजा गया है।
जानकारी के मुताबिक, शनिवार को मथुरा से लखीमपुर खीरी डिपो की बस 32 सवारी लेकर आ रही थी। खुटार थाना क्षेत्र के गुटईया गांव के पास सामने से आ रहे ट्रक ने रोडवेज बस को जोरदार टक्कर मार दी। इसके बाद यहां चीख पुकार मच गई। आनन-फानन में लोगों ने इस दुर्घटना की सूचना पुलिस को दी।