एक अभियुक्त को चोरी किए गए समान व अवैध असलहा कारतूस सहित किया गया गिरफ्तार

एटा– थाना बागवाला पुलिस को मिली सफलता, थाना बागवाला पुलिस द्वारा चोरी की घटना में वांछित चल रहे एक अभियुक्त को चोरी किए गए समान व अवैध असलहा कारतूस सहित किया गया गिरफ्तार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री उदय शंकर सिंह के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना बागवाला पुलिस द्वारा थाना बागवाला पर पंजीकृत मु0अ0सं0 31/2023 धारा 457/380 भादवि में वांछित चल रहे एक अभियुक्त रजत कुमार पुत्र धर्मपाल नि0 गांव कल्हानी थाना सिढपुरा जनपद कासगंज हाल निवासी ग्राम कनिकपुर थाना बागवाला जनपद एटा को दिनांक 03.02.2023 को समय करीब 19.30 बजे चोरी किए गए समान व 01 अवैध तमंचा व 03 जिंदा कारतूस 315 बोर सहित सरजनपुर सिढपुरा रोड थाना बागवाला एटा से गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता
1.रजत कुमार पुत्र धर्मपाल नि0 गांव कल्हानी थाना सिढपुरा जनपद कासगंज हाल निवासी ग्राम कनिकपुर थाना बागवाला जनपद एटा।

अभियुक्त रजत का आपराधिक इतिहास

  1. मु0अ0सं0 220/2016 धारा 457/380/411 भादवि थाना सिढपुरा कासगंज
  2. मु0अ0सं0 222/2016 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना सिढपुरा कासगंज
  3. मु0अ0सं0 17/2017 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट थाना सिढपुरा कासगंज
  4. मु0अ0सं0 254/2017 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना सिढपुरा कासगंज
  5. मु0अ0सं0 169/2018 धारा 307 भादवि थाना बागवाला एटा
  6. मु0अ0सं0 170/2018 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना बागवाला एटा
  7. मु0अ0सं0 171/2018 धारा 41/102 सीआरपीसी 411 भादवि थाना बागवाला एटा
  8. मु0अ0सं0 193/2018 धारा 379/411 भादवि थाना अलीगंज एटा
  9. मु0अ0सं0 155/2022 धारा 452/323/504/506 भादवि थाना बागवाला एटा
  10. मु0अ0सं0 31/2023 धारा 457/380/411 भादवि 3/25/26 आर्म्स एक्ट थाना बागवाला एटा।

बरामदगी

  1. एक अवैध तमंचा व 03 कारतूस जिन्दा 315 बोर
  2. एक अदद वासिंग मशीन LLOYD कम्पनी
    3.एक इनवर्टर Shark कम्पनी
    4.एक बैटरा Luminous कम्पनी
    5.एक सौर ऊर्जा प्लेट

गिरफ्तार करने वाला पुलिस बल

  1. प्रभारी निरीक्षक श्री नरेश सिंह
  2. निरीक्षक अपराध श्री जगदीश प्रसाद
  3. का0 वीरपाल सिंह
  4. का0 विजयपाल
  5. का0 ओमवीर सिंह
  6. का0 योगेश कुमार

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks