उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने गैंगस्टर विकास दुबे को हिरासत में ले लिया है. एसटीएफ उसे लेकर कानपुर रवाना हो गई है. जानकारी के मुताबिक, मध्य प्रदेश पुलिस ने विकास दुबे को गिरफ्तार नहीं किया था, ऐसे में ट्रांजिट रिमांड की जरूरत नहीं पड़ी. मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के निर्देश पर विकास दुबे को यूपी पुलिस को सौंपा गया है