जिलाधिकारी अंकित कुमार अग्रवाल के निर्देशन में तहसील अलीगंज क्षेत्र में कार्यवाही लगातार जारी
तहसील अलीगंज के ग्राम अकबरपुर कोट, अहमदपुर कलां में 21.53 लाख की धनराशि की तालाब, ढाका की सरकारी भूमि को कराया कब्जामुक्त

एटा, जिलाधिकारी अंकित कुमार अग्रवाल के निर्देशन में जनपद में सरकारी भूमियों को कब्जामुक्त किए जाने की कार्यवा लगातार जारी है। इसी क्रम में गुरुवार को एसडीएम अलीगंज मानवेन्द्र सिंह ने तहसीलदार राकेश कुमार, नायब तहसीलदार सहित राजस्व, पुलिस टीम को तहसील अलीगंज क्षेत्र के ग्राम अकबरपुर कोट में तालाब की भूमि गाटा सं0 854 रकबा 0.065है0 भूमि जिस पर रघुनाथ सिंह शाक्य, करन सिंह, हाकीम सिंह पुत्रगण नेम सिंह द्वारा अवैध कब्जा कर रखा था जिसको कब्जा मुक्त कराया गया। इस भूमि की जिलाधिकारी द्वारा निर्धारित सर्किल रेट के अनुसार लगभग मालियत मु0 1,28,000-00 (एक लाख अठाईस हजार) रूपया होती है।
राजस्व एवं पुलिस टीम द्वारा तहसील क्षेत्र के ग्राम अहमदपुर कलां में गाटा सं0 513 रकवा 0.081है0 ढाका की भूमि पर एक व्यक्ति द्वारा पक्का मकान बनाकर अवैध कब्जा कर रखा था, जिसको जेसीबी से ध्वस्त कराया गया। उक्त भूमि की जिलाधिकारी द्वारा निर्धारित सर्किल रेट के अनुसार मालियत मु0 20,25000 रूपया है।
इस अवसर पर तहसीलदार राकेश कुमार, नायब तहसीलदार सहित राजस्व एवं पुलिस विभाग के अन्य अधिकारीगण, कर्मचारी उपस्थित रहे।