एटा – थाना राजा का रामपुर पुलिस को मिली सफलता, दहेज हत्या की घटना में वांछित चल रहे आरोपी पति और ससुर गिरफ्तार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री सुनील कुमार सिंह के निर्देशन में थाना राजा का रामपुर पुलिस द्वारा थाना राजा का रामपुर पर पंजीकृत *मुअसं- 75/2020 धारा 498ए, 304बी भादवि तथा 3/4 द0प्र0अधि0* की घटना में फरार चल रहे आरोपी पति और ससुर को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गयी है। *घटना:-* दिनांक 23.06.2020 को वादी राकेश पुत्र दयाराम निवासी ग्राम खुजरा पुख्ता थाना उसहैत जनपद बदायूं द्वारा थाना राजा का रामपुर पर इस आशय सूचना दी गयी कि वादी की पुत्री की शादी करीब तीन वर्ष पूर्व पुष्पेन्द्र पुत्र रामपाल निवासी किशनपुर थाना राजा का रामपुर एटा के साथ हुई थी। दिनाँक 22/06/2020 को अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर ससुरालियों द्वारा वादी की पुत्री की हत्या कर दी गई है। इस सूचना पर थाना राजा का रामपुर पर *मुअसं- 75/2020 धारा 498ए, 304बी भादंवि व 3/4 द0प्र0अधि0* पंजीकृत किया गया। *गिरफ्तारी:-* वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा द्वारा उक्त घटना के फरार अभियुक्तगण की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु थानाध्यक्ष राजा का रामपुर को निर्देशित किया गया। दिनांक 09.07.2020 को थाना राजा का रामपुर पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर उक्त घटना में फरार चल रहे आरोपी पति पुष्पेन्द्र व ससुर रामपाल सिंह निवासी किशनपुर थाना राजा का रामपुर को पहरा पुल के पास से समय करीब 07:33 बजे गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्तों के विरुद्ध थाना राजा का रामपुर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्तों का नामपताः-
1- पुष्पेन्द्र पुत्र रामपाल निवासी किशनपुर थाना राजा का रामपुर एटा।
2- रामपाल पुत्र कृपाराम निवासी उपरोक्त।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम:-
1- थानाध्यक्ष योगेन्द्र शर्मा
2- आरक्षी स्वदेश कुमार
3- आरक्षी गुलशन कुमार
4- चालक नरेश कुमार
