वांछित चल रहे महिला सहित दो आरोपी गिरफ्तार

एटा – थाना अलीगंज पुलिस को मिली सफलता ~ धोखाधड़ी व जालसाजी कर फर्जी बैनामा करा लेने की घटना में वांछित चल रहे महिला सहित दो आरोपी गिरफ्तार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री सुनील कुमार सिंह के निर्देशन में एवं क्षेत्राधिकारी अलीगंज श्री अजय भदौरिया के नेतृत्व में थाना अलीगंज पुलिस द्वारा थाना अलीगंज पर पंजीकृत *मुअसं- 180/2019 धारा 420, 467, 468, 471, 120बी भादवि* की घटना में फरार चल रहे महिला सहित दो वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गयी है। *घटना:-* दिनांक 16.06.2019 को वादिया श्रीमती कश्मीरा देवी पत्नी कुँवरपाल उर्फ कल्लू निवासी डोरई जनपद कासगंज द्वारा थाना अलीगंज पर इस आशय की लिखित सूचना दी गई कि दिनांक 21.05.2015 को राजकुमारी आदि 05 व्यक्तियों द्वारा वादिया की माँ सुखदेवी की मृत्यु के उपरांत वादिया का कोई भाई न होने के कारण वादिया व उसकी बहनों के हक को मारते हुए जालसाजी, धोखाधड़ी व षड्यंत्र रच कर माँ के नाम की जमीन का बैनामा कराकर कब्जा कर लिया है। इस सूचना पर थाना अलीगंज पर *मुअसं- 180/2019 धारा 420, 467, 468, 471, 120बी भादवि* पंजीकृत किया गया। *गिरफ्तारी:-* वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा द्वारा उक्त घटना के फरार आरोपी की गिरफ्तारी हेतु प्रभारी निरीक्षक थाना अलीगंज को निर्देशित किया गया। दिनांक 07.07.2020 को थाना अलीगंज पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर उक्त घटना में फरार चल रहे महिला सहित दो अभियुक्तों को उनके ग्राम पटसुआ के पास से समय करीब 18.00 बजे गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध थाना अलीगंज से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्तों का नामपता :-
1- राजकुमारी पत्नी अमर सिंह निवासी पटसुआ थाना जैथरा जनपद एटा।
2- अमर सिंह पुत्र नबाब सिंह निवासी उपरोक्त

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks