मुरादाबाद : कोरोना संक्रमण थम नहीं रहा है। लगातार केस बढ़ते जा रहे हैं। जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह ने आनन फानन एक बैठक बुला कर अफसरों को कसा। उन्होंने कहा कि कोरोना नियंत्रण के उपाय में कोई भी चूक क्षम्य नहीं होगी। मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन सभी अफसर सुनिश्चित करवाएं। तीन दिन का मौका दिया गया इसके बाद मास्क का उपयोग नहीं करने पर बढ़ी दर पर दंड लगाया जाएगा।कोविड-19 महामारी के प्रभावी नियंत्रण के लिए उन्होंने जी जान से जुटने को कहा। यह भी चेताया कि लापरवाह अधिकारी व कर्मचारी दंडित किए जाएंगे। जिलाधिकारी ने कहा कि वर्षा ऋतु के दौरान बीमारियों पर नियंत्रण को सार्वजनिक स्थानों पर स्वच्छता रखना अत्यन्त आवश्यक है। नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में सघन निरीक्षण करें। शुद्ध पेयजल की उपलब्धता हर जगह हों। डीएम राकेश कुमार सिंह ने कहा कि सोशल डिस्टेन्सिंग एवं मास्क के उपयोग को शत प्रतिशत सुनिश्चित करें। जनसामान्य को जागरुक भी करें। सभी व्यक्ति मास्क की व्यवस्था आगामी तीन दिन के भीतर सुनिश्चित कर लें। तीन दिनों के पश्चात् मास्क का उपयोग न करने पर बढी हुई दर पर दंड लगाया जाना प्रस्तावित है। जिसके आदेश अलग से जारी किये जा रहे हैं। सार्वजनिक स्थानों जहां अधिक भीड़ होती है बाजार, मंडी, अस्पताल आदि स्थानों पर लाउडस्पीकर की व्यवस्था की जाये तथा निरंतर घोषणा कर लोगों को सतर्क किया जाए। डीएम ने कहा कि आदेशों का अनुपालन हर हाल में सुनिश्चित किया जाए। सर्विलांस टीमें घर घर जाकर गंभीरता से जांच करेंडीएम ने कहा है कि सर्विलांस टीमें पूरी सक्रियता से घर-घर जाकर जांच करें तथा इसकी समीक्षा प्रतिदिन किया जाना सुनिश्चित करें। शासकीय कार्यालयों में संक्रमण से बचाव को विशेष सावधानी बरतें। समूह ग व समूह घ के कार्मिको को रोस्टर के अनुसार अपने घर से ही कार्य करने की अनुमति दी जा सकती है। इससे कार्यालय में सोशल डिस्टेसिंग का अनुपालन हो सकेगा। यह आदेश के प्रमुख बिंदु सार्वजनिक स्थलों पर कोविड के प्रति जागरूकता एनाउंसमेंट बाजार, अस्पताल सार्वजनिक स्थानों पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालनमास्क और सोशल डिस्टेंसिंग नहीं करने वालों पर जुर्माना लगाया जाएसरकारी दफ्तरों में समूह ग और घ के कर्मचरियों को घर से काम करवाएंसर्विलांस टीमें घर घर सघन जांच कर मरीजों के बारे में जानकारी दें