साली की एक तरफा मोहब्बत के लिए पत्नी को उतारा मौत के घाट

 

भोजपुर : थाना क्षेत्र में परिवार वालों के साथ घर के आंगन में सो रही मायके आई विवाहिता की गला घोटकर हत्या कर दी गई थी। शव कमरे के पास मिला। रविवार देर रात हुई वारदात के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था

पुलिस ने छानबीन कर हत्यारोपी को धरदबोचा थाना भोजपुर के गांव खईया खादर निवासी जैरा (25) पुत्री शफीक अहमद का निकाह डिलारी के गांव काजीपुरा मुस्तापुर निवासी रिजवान से करीब चार साल पहले हुआ था। दोनों के तीन साल की बेटी निशा और सात माह का बेटा समीर है। बताया कि करीब 15 दिन पहले वह बच्चों के साथ मायके आ गई थी। रविवार रात वह घर के आंगन में दो बहनों के पास ही बच्चों को लेकर सो रही थी।

परिवार वालों ने बताया कि रात करीब 12.30 बजे जैरा का सात माह का बेटा समीर रोने लगा। आवाज सुनकर परिवार के अन्य सदस्य उठे और देखा तो जैरा बिस्तर पर नहीं थी। परिवार वालों के अनुसार उसकी तलाश की गई तो आंगन के पास ही जैरा मृत अवस्था में मिली। उसके नाक और कान से खून भी निकल रहा था। रात में ही इसकी सूचना पुलिस को दी गई। भोजपुर एसओ नीरज शर्मा और इस्लामनगर चौकी प्रभारी ब्रजकिशोर शर्मा ने मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल की। फोरेंसिक टीम बुलाकर घटना स्थल का बारीकी से निरीक्षण कराया गया। रात में ही पुलिस ने पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। सोमवार को पोस्टमार्टम किया गया, जिसमें गला घोटकर हत्या की पुष्टि हुई है। शक के आधार पर पति रिजवान से पूछताछ की गई तो रिजवान ने बताया कि वह अपनी साली से एक तरफा मोहब्बत करता था और उसने मनसूबा बनाया की पत्नी के मरने के बाद 2 बच्चों की खातिर ससुरालिये साली से निकाह करा देंगे इसलिए रिजवान के रात में ससुराल आकर पत्नी को कमरे में बुलाकर गला दबाकर हत्या कर दी पुलिस अभियुक्त रिजवान पर मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया

About The Author

NAZIM HUSAIN

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks