एटा।सराहनीय कार्य जनपद एटा अपराध समीक्षा बैठक के दौरान एसएसपी एटा श्री सुनील कुमार सिंह द्वारा जनपद में बेहतर पुलिस प्रबंधन तथा कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु साथ ही थाना नयागांव क्षेत्र में सड़क को लेकर दो पक्षों में हुए विवाद का निस्तारण, थाना कोतवाली नगर क्षेत्र में हुई महिला की हत्या की घटना का सफल अनावरण, थाना सकरौली क्षेत्र में हुई दो मासूम बच्चों की हत्या की घटना का सफल अनावरण, थाना मलावन क्षेत्र में हुई निर्माणाधीन पुल हादसे में की गई त्वरित कार्यवाही साथ ही जनसुनवाई में जनपद के लगातार दस माह तक प्रथम आने तथा सोशल मीडिया सेल के बेहतर कार्य प्रबंधन के चलते अपर पुलिस अधीक्षक एटा, अपर पुलिस अधीक्षक एटा अपराध, समस्त क्षेत्राधिकारी, समस्त थानाध्यक्ष एवं सभी शाखा प्रभारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
