कोरोना विस्फोट के बाद बिहार के मधुबनी शहर में लगाया गया 72 घंटे का लॉकडाउन
बिहार में कोरोना के कारण हालात अब बेकाबू दिखने लगे हैं. राज्य में इस महामारी से बीमार होने वाले और मरने वाले दोनों मरीजों का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है, शायद यही वजह है कि मधुबनी जिला प्रशासन ने करीब एक महीने के अनलॉक के बाद एक बार फिर से मधुबनी शहर में तीन दिनों के लिए लॉकडाउन का ऐलान किया है. इस दौरान सिर्फ मधुबनी शहर में किराना सामान, दूध और दवा की दुकानें ही खुलेंगी साथ ही एंबुलेंस के अलावा बाकी वाहनों की आवाजाही पर भी पाबंदी होगी.
