RJD के स्थापना दिवस पर पोस्टर वॉर, JDU का तेजस्वी की 24 संपत्तियों के खुलासे का दावा

 

5 जुलाई को आरजेडी का 24वां स्थापना दिवस है. इस मौके पर जेडीयू ने एक बार फिर से आरजेडी नेता तेजस्वी यादव पर भ्रष्टाचार को लेकर हमला बोला है. आरजेडी के 24वें स्थापना दिवस के मौके पर जेडीयू ने तेजस्वी के खिलाफ एक पोस्टर जारी किया है और आरजेडी के स्थापना के 24 साल में तेजस्वी के द्वारा कथित तौर पर अर्जित की गई 24 संपत्तियों के खुलासे का दावा किया है.

जेडीयू के इस पोस्टर में दिलचस्प बात यह है कि तेजस्वी यादव का यहां नया नामकरण करके ‘फेलस्वी’ जादव किया गया. यही नहीं, इस पोस्टर में राष्ट्रीय जनता दल का भी नया नामकरण करते हुए उसे ‘राष्ट्रीय जालसाज दल’ बताया गया है. पोस्टर के एक हिस्से में लिखा गया है कि धन कुबेर फेलस्वी के 24 संपत्ति का उद्भेदन तो अभी झांकी है, फिल्म अभी बाकी है.

img-20200704-wa0056-1_070520055048.jpg

 

तेजस्वी की कथित 24 संपत्तियों के खुलासे का दावा

जेडीयू के इस पोस्टर में दिखाया गया है कि किस तरीके से कथित तौर पर तेजस्वी यादव ने पटना के दानापुर, पटना, दिल्ली की न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी, गोपालगंज के फुलवरिया आदि जगहों पर कितनी जमीन अवैध तरीके से अर्जित की है. कुल मिलाकर इस पोस्टर में तेजस्वी की कथित 24 संपत्ति के खुलासे का दावा किया गया है.

About The Author

NAZIM HUSAIN

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks