25000 रुपये का इनामिया अभियुक्त शाहिद हुसैन पकड़ा

एटा पुलिस को मिली सफलता – थाना नयागांव पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान गैंगस्टर एक्ट में वांछित चल रहा 25000 रुपये का इनामिया अभियुक्त शाहिद हुसैन गिरफ्तार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री सुनील कुमार सिंह के निर्देशन में इनामिया अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना नयागांव पुलिस द्वारा गैंगस्टर एक्ट में वांछित चल रहे 25000 रुपये के इनामिया अभियुक्त शाहिद हुसैन को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है। दिनांक 30.06.2020 को थाना नयागांव पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर थाना नयागांव पर पंजीकृत *मुअसं- 76/2020 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट* में वांछित चल रहे 25000 रुपये के इनामिया अभियुक्त शाहिद हुसैन पुत्र रियाज हुसैन उर्फ नियाज हुसैन निवासी अलीपुर थाना नयागाॅव एटा को ग्राम अलीपुर में उसके मकान के पास से समय करीब 06.05 बजे गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना नयागांव, एटा से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त का नामपता:-
1- शाहिद हुसैन पुत्र रियाज हुसैन उर्फ नियाज हुसैन निवासी अलीपुर थाना नयागाॅव एटा

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम:-
1- थानाध्यक्ष दिनेश सिंह
2- उ.नि. रघुवीर सिंह
3- आरक्षी अरविन्द कुमार
4- आरक्षी शिवम चैहान
5- आरक्षी चालक दीपेन्द्र सिंह

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks