महिला की हत्या की घटना में वाॅछित चल रहा आरोपी पति गिरफ्तार

एटा – थाना जैथरा पुलिस को मिली सफलता, पारिवारिक कारणों के चलते हुई महिला की हत्या की घटना में वाॅछित चल रहा आरोपी पति गिरफ्तार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री सुनील कुमार सिंह के निर्देशन में थाना जैथरा पुलिस द्वारा थाना जैथरा पर पंजीकृत मुअसं- 289/20 धारा 302 भादवि की घटना में फरार चल रहे आरोपी युवक को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गयी है। *घटनाः-* दिनांक 25.06.2020 को वादी श्री विवेक सिंह पुत्र समरपाल सिंह निवासी ग्राम सतौरा थाना तिर्वा जनपद कन्नौज द्वारा थाना जैथरा पर इस आशय सूचना दी गयी कि करीब 10 वर्ष पूर्व वादी की बहिन डाॅली की शादी हृदेश उर्फ पप्पू पुत्र स्व0 भगवान सिंह निवासी ग्राम कसौलिया थाना जैथरा के साथ हुई थी। पिछले कुछ महीनों से वादी की बहिन के ससुरालीजन उसे प्रताड़ित कर रहे थे, दिनांक 25.06.2020 को वादी की बहिन के पति व दोनों जेठ ने मिलकर उसकी हत्या कर दी है। इस सूचना पर थाना जैथरा पर *मुअसं- 289/20 धारा 302 भादवि* पंजीकृत किया गया। *गिरफ्तारीः-* वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा द्वारा उक्त घटना के फरार अभियुक्तगण की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु थानाध्यक्ष जैथरा सतपाल भाटी को निर्देशित किया गया। दिनांक 30.06.2020 को थाना जैथरा पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर उक्त घटना में फरार चल रहे आरोपी पति हृदेश को एसआर पेट्रोल पम्प के पास से समय करीब 05.30 बजे गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्व थाना जैथरा से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त का नामपताः-
1- हृदेश उर्फ पप्पू पुत्र स्व0 भगवान सिंह निवासी ग्राम कसौलिया थाना जैथरा एटा

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीमः-
1- थानाध्यक्ष सतपाल भाटी
2- उ0नि0 जयपाल सिंह
3- आरक्षी अनुज तोमर
4- आरक्षी विशाल सोलंकी

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks