पीपलसाना में एक और पॉजिटिव, संदिग्धों की सघन जांच

 

भोजपुर क्षेत्र के अंतर्गत पीपलसाना कोरोना संक्रमण का केंद्र बनता दिखाई दे रहा है। सोमवार को केजीएमयू, लखनऊ की लैब से आई रिपोर्ट में 24 साल का युवक कोरोना संक्रमित मिला।

पीपलसाना के कोरोना संक्रमित शमीम अहमद की मौत के बाद उनके परिवार के पांच सदस्य और पड़ोस में रहने वाले एक व्यक्ति में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई थी। सोमवार को पीपलसाना में कोरोना संक्रमण का एक और मामला सामने आया। कोरोना संक्रमित पाया गया युवक दूध विक्रेता है। इसके चलते उसके यहां आए काफी संख्या में ग्राहकों के भी संक्रमित होने का अंदेशा स्वास्थ्य विभाग के अफसर लगा रहे हैं। डिस्ट्रिक्ट एपिडेमॉलॉजिस्ट अजीजुर्रहीम ने बताया कि इलाके में बड़ी संख्या में लोगों की कोरोना जांच कराई गई। कोरोना का जो नया केस सामने आया है उसके संपर्क में आने वाले अधिक से अधिक लोगों का सैंपल लेकर इलाके में कोरोना संक्रमण की वास्तविकता का पता लगाने पर खास फोकस किया गया है।

About The Author

NAZIM HUSAIN

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks