एटा – थाना कोतवाली नगर पुलिस को मिली सफलता, एक शातिर वाहन चोर चोरी की मोटर साइकिल सहित गिरफ्तार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री सुनील कुमार सिंह के निर्देशन में जनपद में चोर/लुटेरों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा एक शातिर चोर को चोरी की मोटर साइकिल सहित गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गयी है। घटनाक्रमानुसार दिनांक 28.06.2020 को थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान वादी श्री यशपाल सिंह सोलंकी पुत्र श्री विनोद कुमार निवासी उपकार नगर, पीपल अड्डा थाना कोतवाली नगर एटा द्वारा उनकी मोटर साइकिल चोरी हो जाने के सम्बन्ध में दी गयी सूचना पर एक शातिर वाहन चोर लटूरी पुत्र राजकुमार निवासी नगला पवल थाना कोतवाली देहात एटा को चोरी की मोटर साइकिल सहित शिवसिंहपुर तिराहे के पास से समय करीब 12.40 बजे गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना कोतवाली नगर पर *मुअसं- 414/2020 धारा 380, 411, 427 भादवि* पंजीकृत कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नामपता-
1- लटूरी पुत्र राजकुमार निवासी नगला पवल थाना कोतवाली देहात एटा
बरामदगीः-
1- एक मोटर साइकिल चोरी की गयी।
