शहीद के सम्मान की लड़ाई को अब अखिल भारतीय किसान यूनियन लड़ेगी

दलित परिवार में जन्म लेने की वजह से शहीद रामप्रसाद को 49 बरसों से नहीं मिला उचित सम्मान :- अखिल संघर्षी

शहीद के सम्मान की लड़ाई को अब अखिल भारतीय किसान यूनियन लड़ेगी

एटा।आज दिनांक 29 जून 2020 को अखिल भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले विकासखंड मारहरा के गांव अतरौली नयावास मैं सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए बैठक संपन्न हुई उक्त बैठक को संबोधित करते हुए अखिल संघर्षी राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल भारतीय किसान यूनियन ने कहा के इस देश का दुर्भाग्य है जो लोग इस देश के लिए शहीद हुए हैं उन्हें भी दुर्भाग्यवश लोगों ने जाति और धर्म के नाम पर बांट दिया है उसी का परिणाम यह है 25 दिसंबर 1971 को शहीद हुए अखतौली नयावास निवासी शहीद रामप्रसाद पुत्र श्री स्वर्गीय श्री गुलजारीलाल जी का दलित परिवार में जन्म होने की वजह से शहीद होने के बाद भी उचित सम्मान नहीं मिला शहीद के नाम पर पूरे देश में न कोई पेट्रोल पंप है न कोई गैस एजेंसी है न किसी सड़क का नाम है और न कोई स्मारक स्थल है तथा ना ही कोई स्मृति में गेट बनाया गया है इससे बड़ा दुर्भाग्य और क्या हो सकता है जो व्यक्ति अपने छोटे छोटे बच्चों सहित परिवार को छोड़कर इस देश की खातिर शहीद हो गया और उनकी शहादत के लगभग अर्धशतक पूरा होने के बाद भी आज तक उनके नाम पर उनके सम्मान में सरकार और समाज ने आज तक कुछ भी नहीं किया है अब तक की सरकारों एवं शासन प्रशासन का जो शहीद के प्रति रवैया रहा है निश्चित रूप से निंदनीय है इस सभ्य समाज किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं कर सकता आज उनके के परिजनों से मिलकर इस बात का एहसास हुआ है कि इस देश में आज भी ऐसे हालात है कि दबे कुचले परिवार का व्यक्ति कितनी भी बड़ी शहादत देता है उसके बावजूद भी उसे उचित सम्मान नहीं मिलता जिसका वह हकदार है इसलिए आज हम सब निर्णय लेते है कि अतिशीघ्र जिलाधिकारी एटा को शहीद रामप्रसाद जी के सम्मान में स्मारक स्थल, गेट एवं उनके परिवार को सरकार द्वारा दिए जाने वाले योजनाओं का लाभ मुहैया कराने के उद्देश्य से ज्ञापन सौंपा जाएगा संगठन का प्रतिनिधिमंडल मुलाकात कर अतिशीघ्र शहीद को सम्मान दिलाने के लिए प्रयास करेगा अगर शासन प्रशासन ने अर्धशतक बीतने के बावजूद आज तक उनके सम्मान में कुछ नहीं किया लेकिन अगर आज भी कुछ करने की चेष्टा नहीं की तो अखिल भारतीय किसान यूनियन शहीद के सम्मान में मैदान में होगी और बड़ा आंदोलन खड़ा करेगी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से :- सूरज पाल सिंह, श्री घमंडी लाल, मंगल सिंह, गोपी राम, रिंकू, रामवीर सिंह, श्यामवीर सिंह, ओमवीर, विजय, अजय, सत्यपाल, विकेश, अजीत, मनोज, भूरे सहित आदि लोग उपस्थित रहे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks